IAS अधिकारी के बारे में जूनियर इंजीनियर का आपत्तिजनक वीडियो वायरल

IAS अधिकारी के बारे में जूनियर इंजीनियर का आपत्तिजनक वीडियो वायरल

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के एक बर्खास्त जूनियर इंजीनियर का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह कंपनी के एमडी आईएएस वी किरण गोपाल के खिलाफ आपत्तिजनक बातें कर रहे हैं। दरअसल इन इंजीनियर महोदय को सौभाग्य योजना में गड़बड़ी के चलते बर्खास्त कर दिया गया था।

पेंशनर्स के लिए बड़ी खबर, नियम में संशोधन, करें ये काम वरना अटकेगी पेंशन

दुर्भाग्य की बात है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वकांक्षी योजना सौभाग्य मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई। इस योजना के तहत उन घरों में उजाला किए जाना था जिनमें आजादी के बाद से आज तक बिजली नहीं पहुंची। घर घर बिजली कनेक्शन पहुंचाने के इस मामले में पूर्व विद्युत वितरण क्षेत्र कंपनी में व्यापक पैमाने पर भ्रष्टाचार की खबरें 2018 में आई थी और इनकी बाकायदा शिकायत भी शुरू हुई थी, लेकिन जांच के बाद सब कुछ ठंडे बस्ते में डल गया। वी किरण गोपाल के एमडी बनने के बाद इस मामले में कार्रवाई शुरू हुई और पिछले कुछ समय में 6 इंजीनियरों को गड़बड़ी प्रामाणिक पाते हुए बर्खास्त किया जा चुका है। अकेले मंडला जिले में इस योजना में करीब 16 करोड़ रूपये की गड़बड़ी सामने आई थी और 13 लोगों को दोषी मानते हुए उनके खिलाफ आरोप पत्र जारी हुए थे। इस योजना में ठेकेदारों को काम का भुगतान बिना काम किए हो गया और जिन लोगों के यहां सौभाग्य योजना के तहत बिजली कनेक्शन देने की बात सामने आई वह पते ही काल्पनिक निकले।

अब बर्खास्त इंजीनियरों में से एक इंजीनियर संदीप बघेल का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह एमडी वी किरण गोपाल के लिये आपत्तिजनक बातें करते नजर आ रहे हैं। उनका कहना है कि उन्होंने सौभाग्य योजना के तहत लोगों के घरों में उजाला किया लेकिन उनके घर में अंधेरा कर दिया गया। वी किरण गोपाल को दक्षिण भारतीय होने का ताना देते हुए वह उन पर आपत्तिजनक बातें कर रहे हैं। बघेल के इस पूरे बयान में जिस तरह की बातें की गई है वह उनके लिए मुसीबत का सबब बन सकती हैं। हालांकि विभाग उन्हें बर्खास्त कर चुका है लेकिन एक आईएएस अधिकारी के बारे में इस तरह की आपत्तिजनक टिप्पणी या भी कहीं न कहीं कानूनी मुसीबत बन सकती हैं।

[dgv_vimeo_video id=”641772160″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews