कटिहार-वड़ोदरा जंक्शन के मध्य एक तरफा एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन गुजरेगी भोपाल मंडल से

Indian Railways trains Chhath festival

Indian Railways to run 1,500 special trains next 5 days for Chhath festival

RAIL NEWS : रेल प्रशासन द्वारा ग्रीष्मकाल में यात्रियों की सुविधा एवं अतिरिक्त यात्री यातायात क्लियर करने के उद्देश्य से कटिहार-वड़ोदरा जंक्शन के मध्य एक तरफा (सिंगल ट्रिप) स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है, जो भोपाल मण्डल के बीना स्टेशन पर हाल्ट लेकर गंतव्य को जाएगी।

यह रहेगा शेड्यूल
गाड़ी संख्या 05737 कटिहार-वड़ोदरा जंक्शन एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 31 मई बुधवार को कटिहार स्टेशन से 21.50 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन 16.55 बजे सतना पहुँचकर, 17.00 बजे सतना से प्रस्थान कर, 22.30 बजे बीना पहुँचकर, 22.35 बजे बीना से प्रस्थान कर, तीसरे दिन 05.35 बजे उज्जैन पहुँचकर, 05.40 बजे उज्जैन से प्रस्थान कर, 16.50 बजे वड़ोदरा जंक्शन स्टेशन पहुँचेगी।

गाड़ी के हाल्ट- रास्ते में यह गाड़ी नौगचिया, खगड़िया, बेगूसराय, बरौनी, हाजीपुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, मिर्जापुर, सतना, बीना, उज्जैन, नागदा, रतलाम, छायापुरी, अहमदाबाद, नाडियाड जंक्शन एवं आनंद जंक्शन स्टेशनों पर रुकेगी।

कोच कंपोजीशन– इस गाड़ी में 01 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 17 शयनयान श्रेणी, 02 एसएलआर सहित 20 कोच रहेंगे।
यात्रीगण कृपया यात्रा के दौरान सदैव कोविड अनुरुप व्यवहार का पालन करें।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews