वड़ोदरा-खुर्दा रोड के बीच एक तरफा स्पेशल ट्रेन

Indian Railways trains Chhath festival

Indian Railways to run 1,500 special trains next 5 days for Chhath festival

RAIL  NEWS : रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा एवं अतिरिक्त यात्री यातायात क्लियर करने के उद्देश्य से वड़ोदरा-खुर्दा रोड के मध्य एक तरफा (सिंगल ट्रिप) स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है, जो भोपाल मण्डल के संत हिरदाराम नगर एवं बीना स्टेशन पर हाल्ट लेकर गंतव्य को जाएगी।

यह रहेगा शेड्यूल 
गाड़ी संख्या 09111 वड़ोदरा-खुर्दा रोड (एक तरफा) स्पेशल ट्रेन 17.06.2023 (शनिवार) को वड़ोदरा स्टेशन से 09.35 बजे प्रस्थान कर, 19.20 बजे संत हिरदाराम नगर पहुँचकर, 19.25 बजे संत हिरदाराम नगर से प्रस्थान कर, 23.52 बजे बीना पहुँचकर, 23.57 बजे बीना से प्रस्थान कर, अगले दिन 04.05 बजे न्यू कटनी जंक्शन पहुँचकर, 04.10 बजे न्यू कटनी जंक्शन से प्रस्थान कर, 19.35 बजे खुर्दा रोड स्टेशन पहुंचेगी।

गाड़ी के हाल्ट- रास्ते में यह गाड़ी गोधरा जंक्शन, रतलाम, नागदा, उज्जैन, संत हिरदाराम नगर, बीना, न्यू कटनी जंक्शन, बिलासपुर, झारसुगुड़ा रोड एवं आंगुल स्टेशनों पर रुकेगी।
कोच कंपोजीशन- इस गाड़ी में 18 शयनयान श्रेणी, 02 एसएलआरडी सहित कुल 20 कोच रहेंगे।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews