लापरवाही पर गिरी गाज, 3 CMO की 2-2 वेतनवृद्धि रोकने के आदेश

indore

भोपाल।
एमपी में एक बार फ़िर लापरवाही पर गाज गिरी है. आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास पी. नरहरि ने नगर परिषद, थांदला जिला झाबुआ में की गई अनियमितताओं पर तत्कालीन तीन मुख्य नगर पालिका अधिकारियों की दो-दो वेतनवृद्धि रोकने के आदेश दिये हैं।

दरअसल तत्कालीन मुख्य नगर पालिका अधिकारी एम.आर.निगवाल और प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी दिनेश जमरे एवं एल.एस.डोडिया की दो-दो वेतन वृद्धि संचयी प्रभाव से रोकी गयी हैं। निगलवाल के वेतन से 31 हजार रूपये की वसूली के भी आदेश दिये गए हैं।

वही आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास पी. नरहरि ने नगर परिषद धरमपुरी जिला धार में अनियमितता करने पर तत्कालीन तीन मुख्य नगर पालिका अधिकारियों की 2-2 वेतन-वृद्धि रोकने के आदेश दिये हैं। मुख्य नगरपालिका अधिकारी रविन्द्र बोरदे की दो वेतन-वृद्धि संचयी प्रभाव से रोकने के साथ ही उनके वेतन से 2 लाख 35 हजार 640 रूपये वसूलने के आदेश दिये गये हैं।

इसी तरह तत्कालीन मुख्य नगरपालिका अधिकारी मुबारिक खान की दो वेतन-वृद्धि संचयी प्रभाव से रोकने के साथ उनके वेतन से 3 हजार रूपये वसूलने और प्रभारी नगरपालिका अधिकारी कैलाश चन्द्र कर्मा की दो वेतन-वृद्धि संचयी प्रभाव से रोकने के आदेश दिये गये हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews