
MP News : मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार और अवैध वसूली का केंद्र बन चुकीं सीमा चौकियों को खत्म करने में हो रही देरी के कारण देश और प्रदेश के परिवहन व्यवसायी में असंतोष और आक्रोश है। इसी कड़ी में 15 जुलाई को ए.आई.एम.टी.सी. (AIMTC) के शीर्ष नेत्रत्व में परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भोपाल स्थित सरकारी आवास में बैठक की। जिसमें IAS एस.के.झा, परिवहन आयुक्त एवं IAS अरविंद सक्सेना, अतिरिक्त परिवहन आयुक्त उपस्थित रहे।
समुदाय के आक्रोश का महाप्रदर्शन
वहीं, AIMTC के शीर्ष नेत्रत्व की अध्यक्षता में 8 अगस्त को भोपाल में मध्य प्रदेश की समस्त जिला परिवहन उद्योग से जुड़ी संस्था की महापंचायत होगी। जिसमें सरकार को 15 अगस्त तक सीमा चौकियां खत्म करने के संदर्भ में संभावित आंदोलन कि कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया जाएगा। बता दें कि यदि सरकार सकारात्मक निर्णय लेने में असफल रहती हैं तो राज्य में लगभग 2 करोड़ से ज्यादा लोग और देशभर के लगभग 20 करोड़ लोगों के पास आंदोलन के अलावा कोई विकल्प नहीं रहेगा।


सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

