
भोपाल। पटवारी पद के वेटिंग अभ्यर्थियों ने शासन से खाली पटवारी पदों को शीघ्र भरने की मांग की है। इनका आरोप है कि पद खाली होने के बावजूद इनपर भर्ती नहीं की जा रही है।
आरटीआई द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार विभाग के पास लगभग 1250 पद अब भी रिक्त हैं लेकिन अब तक यही कहा जा रहा था कि केवल 350 पद ही खाली बचे हैं। पटवारी वेटिंग अभ्यर्थियों का आरोप है कि विभाग के अधिकारी शासन तक गलत जानकारी पहुंचा रहे हैं। इनका कहना है कि रिक्त 1250 पदों के बावजूद अब तक इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है और 10 फरवरी को वेटिंग लिस्ट की वैधता समाप्त हो जाएगी जिसके बाद वेटिंग अभ्यर्थियों की भर्ती नहीं की जा सकेगी। इसीलिये इन्होने सरकार से जल्द से जल्द ये पद भरने की मांग की है।
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma
निदेशक और संपादक
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →

