Bhopal News : भोपाल में दौड़ रही रेड बसों की रेटिंग तय करेगी जनता

BUS

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। राजधानी (Bhopal) में दौड रही रेड बसों (Red Bus) की जिम्मेदारी आम जनता को मिलने जा रही है यानि आम जनता रेड बसों की सर्विस (Bus Service) को अपनी रेटिंग के जरिए सुधारने का काम कर सकेगी। इस रेटिंग के लिए क्यूआर कोड और ऐप की मदद से लोग रेटिंग कर सकेंगे।

रेटिंग में बस का टाइमिंग, बस चालक और परिचालक का व्हवहार, साफ-सफाई सभी को ध्यान में रखा जाएगा, जो रेटिग आम जनता करेगी। फिर उसी के ही आधार पर बसो में सुधार किया जाएगा। अगले हफ्ते तक शहर में यह अभियान शुरू हो जाएगा। इस अभियान में केवल जनता बसों को रेटिंग ही नही देगी बल्कि यातायात नियमों (Traffic Rules) से संबंधित बुकलेट (Booklet) भी जनता को बांटी जाएगी।

जल्द ही लगेंगे बसों में पैनिक बटन
महिला सुरक्षा (Women’s Safety) को ध्यान में रखते हुए जल्द ही शहर की रेड बसो में पैनिक बटन (Panic Button) भी लगाए जाएंगे। इसके साथ ही रोजाना रूटों पर सादी वर्दी में महिला पुलिस कर्मी (Female Police Personnel) भी सफर करेंगी।  इस दौरान महिला पुलिसकर्मी बस में महिला यात्रियों (Female Travelers) के साथ हो रही परेशानियों को दूर करेंगी और उनके साथ दुर्व्यवहार करने वालों पर कार्रवाई भी करेंगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews