कोरोना से जंग: प्‍लाज्‍मा डोनेट करेंगे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

कोरोना से जंग: प्‍लाज्‍मा डोनेट करेंगे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) ने प्लाज्मा डोनेट (Plasma donate) करने का फैसला किया है| रविवार को कोरोना की समीक्षा बैठक के दौरान ​सीएम ने कहा, ”मेरी बॉडी में कोरोना के एंटीबॉडीज डेवलप हो गए होंगे, मैं प्लाज्मा डोनेट करूंगा’|

कोरोना पॉजिटिव आने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज चिरायु अस्पताल में भर्ती हुए थे और 5 अगस्त को उन्हें डिस्चार्ज किया गया था| अब उन्होंने अपना प्लास्मा डोनेट करने का फैसला किया है| कोरोना से ठीक हो चुके मरीजों के ब्लड प्लाज्मा से कोविड19 रोग से पीड़ित अन्य मरीजों का उपचार किया जा सकता है| इस दिशा में मुख्यमंत्री ने एक सराहनीय पहल करते हुए सभी के लिए एक उदाहरण पेश किया है|

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आज वीडियो कान्फ्रेंस द्वारा कोरोना समीक्षा के दौरान संभागवार मृत्यु दर, उसके कारणों तथा बचाव की प्रभावी रणनीति पर विस्तार से विचार-विमर्श किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कोरोना पर जीत से कम कुछ नहीं चाहिए। प्रदेश में कोरोना की मृत्यु दर को न्यूनतम करने के लिए शासन, प्रशासन, चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टॉफ और जनसामान्य को साथ मिलकर काम करना होगा। कोरोना संभावित व्यक्तियों की जल्द पहचान तथा उन्हें तत्काल मेडिकल केयर उपलब्ध कराना, बचाव एवं उपचार का सर्वश्रेष्ठ उपाय है। इसके लिए प्रदेश में परीक्षण क्षमता बढ़ाना होगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रदेश में प्रतिदिन 20 हजार टेस्ट की क्षमता विकसित करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने जागरूकता अभियान को विस्तार देने, होम आइसोलेशन को प्रोत्साहित करने और प्लाज्मा थैरेपी को बढ़ावा देने की आवश्यकता बतायी। उन्होंने कहा कि उनकी बॉडी में कोरोना के एंटीवायरस डेवलेप हो गए होंगे अत: वह शीघ्र प्लाज्मा डोनेट करेंगे। वीडियो कान्फ्रेंस में सभी संभागायुक्त सहित मेडिकल कॉलेज के डीन, चिकित्सा विशेषज्ञों ने भाग लिया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews