PM मोदी के कार्यक्रम का सभी पंचायतों में होगा सीधा प्रसारण, मंत्री प्रभार क्षेत्रों में करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

PM मोदी के कार्यक्रम का सभी पंचायतों में होगा सीधा प्रसारण, मंत्री प्रभार क्षेत्रों में करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के 15 नवंबर को भोपाल में जनजाति गौरव दिवस कार्यक्रम का मध्य प्रदेश की सभी पंचायतों में स्क्रीन लगाकर सीधा प्रसारण किया जाएगा। मुख्यमंत्री निवास पर सोमवार की शाम हुई मंत्रिमंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया।

MP News : प्रदेश में रोजगार मुहैया कराने के लिए CM ने दिए ये महत्वपूर्ण निर्देश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 15 नवंबर को भोपाल आगमन और जनजाति गौरव दिवस में शामिल होने को लेकर बीजेपी की तैयारियां जोरों पर है। सोमवार की शाम मुख्यमंत्री निवास पर मंत्रिमंडल की बैठक आयोजित की गई और सभी मंत्रियों को इस कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर अहम जिम्मेदारी सौंपी गई। सभी मंत्रियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने जिलों में जिनके वे प्रभारी हैं, भ्रमण पर जाएं और वहां जाकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करें। जनजातियों के उत्थान से जुड़े 14 बिंदुओं की जानकारी इस कांफ्रेंस के माध्यम से मंत्री अपने-अपने जिलों में देंगे। यह भी तय किया गया है कि ग्राम पंचायत स्तर पर कार्यक्रम का सीधा प्रसारण होगा और इसके लिए हर ग्राम पंचायत में एलईडी लगाई जाएंगी। इसके पहले मुख्यमंत्री निवास में आयोजित बैठक में उपचुनाव में खंडवा लोकसभा और पृथ्वीपुर व जोबट विधानसभा में बीजेपी की जीत को लेकर मुख्यमंत्री को सभी मंत्रियों ने बधाई दी और मुख्यमंत्री ने इसे टीमवर्क बताते हुए सभी मंत्रियों को शुभकामनाएं दी।

[dgv_vimeo_video id=”643567327″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews