रतलाम और गुना में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 26 लाख से भी ज्यादा कीमत की ड्रग्स बरामद

आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
Narsinghpur Police’s

Narsinghpur Police’s innovative road safety

मध्यप्रदेश में पुलिस की नशे के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई जारी है, पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रतलाम और गुना में मादक पदार्थ पकड़ा है, जिसे पूरे प्रदेश में खपाने की तैयारी थी। पुलिस ने इस कार्रवाई में तीन तस्करों को भी गिरफ्तार किया है।

26 लाख से भी ज्यादा कीमत की ड्रग्स बरामद 

मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेश में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध लगातार सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में रतलाम एवं गुना जिलों में पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई कर 26 लाख रूपए से अधिक का मादक पदार्थ एवं मोटरसाइकिल जब्‍त की है।

रतलाम-MDMA ड्रग्स तस्करी पर बड़ी कार्रवाई

चौकी ढोढर पुलिस ने मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर कलालिया फन्टा ढोढर क्षेत्र में घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा। आरोपी की तलाशी लेने पर उसके पास से 200 ग्राम MDMA ड्रग्स, जिसकी अनुमानित कीमत 20 लाख रूपए है, प्राप्‍त हुई। जिसे विधिवत जब्‍त कर आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

गुना-अंतर्राज्यीय स्मैक तस्करी का पर्दाफाश

थाना मृगवास पुलिस ने राजस्थान से स्मैक की तस्करी कर रहे दो अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से 51.50 ग्राम स्मैक, एक मोटरसाइकिल सहित कुल 6 लाख रूपए से अधिक की संपत्ति जप्त की है। आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews