
भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। आज पुलिस स्मृति दिवस (Police Commemoration Day 2022) है। हर साल 21 अक्टूबर का दिन उन पुलिसवालों को समर्पित होता है जो देश की सुरक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर कर देते हैं। 1959 में आज के ही दिन चीन की सेना (PLA of China) ने भारतीय पुलिसकर्मियों की पार्टी पर गोलियां चलाई थी जिसमें केद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के 10 जवान शहीद हुए थे। ये दिन उन पुलिसकर्मियों की याद और सम्मान में समर्पित है।
लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, 10 तत्काल प्रभाव से निलंबित, 1 बर्खास्त, रोकी गई 3 की वेतन वृद्धि
1960 में सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों के पुलिस महानिदेशकों का वार्षिक सम्मेलन आयोजित हुआ था और उसी समय चीन के हमले में शहीद हुए पुलिसकर्मियों के सम्मान में ये दिन उनके नाम समर्पित करने का फैसला भारत सरकार द्वारा लिया गया। उन्हें और उनके साथ ऐसे तमाम पुलिसकर्मियों को याद करने और सम्मानित करने के लिए अब प्रत्येक वर्ष 21 अक्टूबर को कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन होता है। आज के दिन सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट करते हुए कहा कि ‘अपने कर्तव्य निर्वहन के लिए अपना जीवन अर्पित कर देने वाले वीरों के चरणों में पुलिस स्मृति दिवस पर श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूं। राष्ट्र और समाज की सेवा के लिए हर क्षण तत्पर रहने का आपका पुण्य भाव सर्वदा युवा पीढ़ियों को देश एवं समाज सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।’
अपने कर्तव्य निर्वहन के लिए अपना जीवन अर्पित कर देने वाले वीरों के चरणों में #पुलिस_स्मृति_दिवस पर श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूं।
राष्ट्र और समाज की सेवा के लिए हर क्षण तत्पर रहने का आपका पुण्य भाव सर्वदा युवा पीढ़ियों को देश एवं समाज सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा। pic.twitter.com/peXCQNvfB9
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) October 21, 2022
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

