एफआईआर के विरोध में विपक्ष का विधानसभा से वॉकआउट, कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल का “शीर्षासन विरोध”

हर्ष फायर करने पर एफआईआर किये जाने के विरोध में कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल ने गांधी प्रतिमा के सामने शीर्षासन लगाकर अनोखा विरोध प्रदर्शन किया, उन्होंने पुलिस केस को वापस लेने की मांग की है।
protest against FIR Congress MLA Babu Jandel

protest against FIR Congress MLA Babu Jandel

मध्य प्रदेश की श्योपुर विधानसभा के कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल एक बार फिर चर्चा में हैं, अपने बयानों, एक्शन, विरोध के तरीकों से मीडिया में बने रहने वाले बाबू जंडेल इस बार उनपर हुई एफआईआर को लेकर चर्चा में है। उन्होंने पुलिस कार्रवाई को गलत और झूठा बताया है वहीं उनकी बात का समर्थन करते हुए विपक्ष ने आज विधानसभा में हंगाम आकिया और सदन से वॉकआउट कर दिया।

कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल पर पुलिस ने हर्ष फायर करने को लेकर एफआईआर दर्ज की है, मामला महा शिवरात्रि पर शिव बारात में घोड़े पर सवार कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल के एक वायरल वीडियो से जुड़ा हैl वीडियो में बाबू जंडेल एक हाथ में एक बंदूक है जिससे वे हवाई फायर करते दिखाई दे रहे हैं, पुलिस ने शिकायत पर उनके खिलाफ नियमानुसार एफआईआर दर्ज की है।

गांधी प्रतिमा के सामने विधायक का शीर्षासन विरोध 

आज शुक्रवार को कांग्रेस विधायकों ने इसपर विधानसभा में हंगामा किया और सरकार विरोधी नारे लगाये एवं एफआईआर वापस लेने की मांग की, कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल ने यहाँ भी एक बार फिर सबका ध्यान खींचने के लिए अपनी तरह का अलग विरोध प्रदर्शन किया, उन्होंने गांधी प्रतिमा के सामने शीर्षासन किया।

शीर्षासन के मुद्रा में ही की मीडिया से बात  

शीर्षासन की स्थिति में ही मीडिया से बात करते हुए विधायक बाबू जंडेल ने कहा कि मेरे खिलाफ अब तक 15 एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं , पिछले तीन महीने में ही सरकार के इशारे पर दो एफ आई आर दर्ज की गई हैं , उन्होंने कहा कि सरकार का निर्देश है कि कांग्रेस विधायक यदि जनता के मुद्दे उठाये तो उसकी आवाज दबा दो उसपर एफआईआर करा दो।

कांग्रेस विधायक ने कहा मेरे ऊपर जितनी भी एफआईआर हुई है सब झूठी है मैंने जनहित में आवाज उठाई है और मेरी आवाज दबाने की कोशिश की गई है लेकिन हम डरने वाले नहीं है , ताजा एफआईआर को भी झूठा बताते हुए उन्होंने कहा कि शिव बारात में मैंने एक चिड़ी मार बंदूक से हवाई फायर किया है लेकिन बिना जाँच मेरे ऊपर एफआईआर की गई, उन्होंने कहा भाजपा के नेताओं के कई वीडियो है जिसमें वे हर्ष फायर कर रहे हैं लेकिन उनपर एफ आई आर नहीं होती मैंने खुद एसपी को ये वीडियो दिए हैं, लेकिन पुलिस कोई एक्शन नहीं लेती।

उन्होंने कहा यदि मेरे ऊपर की गई झूठी एफ आई आर वापस नहीं ली गई तो मैं सड़क पर प्रदर्शन करूँगा, हंगामा करूँगा चाहें मुझे जेल जाना पड़े या मेरी जान चली जाए मैं डरने वाला नहीं हूँ , शीर्षासन विरोध के सवाल पर उन्होंने कहा मैं गांधी जी के सामने सिर झुकाता हूँ सरकार को जूता दिखाता हूँ यही दिखाना चाहता हूँ।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews