MP News: CM RISE SCHOOL के लिए उप प्राचार्य की पदस्थापना सूची जारी, देखें यहां

mp school

सांकेतिक तस्वीर

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।CM RISE SCHOOL: मध्यप्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग के द्वारा सीएम राइज योजना अन्तर्गत चयनित विद्यालयों में उप प्राचार्य की पदस्थापना की लिस्ट जारी कर दी गई है। आदेश में लोक शिक्षण संचालनालय के कमिश्नर अभय वर्मा ने लिखा है कि विभाग द्वारा सीएम राइज शालाओं के लिए उप-प्राचार्य के लिए उच्च माध्यमिक शिक्षक और व्याख्याता का समान सामर्थ्य में उप-प्राचार्य के दायित्व के निर्वहन के लिए पदस्थापना आदेश जारी किए गये है।

यह भी पढ़े.. MPPSC: इन दो परीक्षाओं के एडमिट कार्ड जारी, 283 पदों पर होनी है भर्ती, 19 जून को एग्जाम, जानें नियम

आदेश के अनुसार, सूची में 80 शालाओं में उप-प्राचार्य का दायित्व के निर्वहन के लिए परीक्षा के माध्यम से चयनित 98 लोक सेवकों की सूची जारी की गई है। जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि संबंधित उच्च माध्यमिक शिक्षक  और व्याख्याता को जिला स्तर पर आमंत्रित कर रिक्त पदों के लिए काउन्सलिंग 11 जून 2022 को की जाएगी।

यह भी पढ़े..CG Weather: फिर बदलेगा मौसम, 48 घंटों में बढ़ेगी मानसून की सक्रियता, गरज चमक के साथ बूंदाबांदी के आसार

ऐसे लोक सेवक जिनके द्वारा सहमति दी जाए, उनकी सूची एवं उनके द्वारा दिए गये विकल्प की जानकारी आज शनिवार 11 जून 2022 को सायं 5.00 बजे तक mp.rmsa@gmail.com पर भेज सकते है।वही जो लोक सेवक नहीं जाना चाहते हैं वे भी लिखित में असहमति भेज दें। स्पष्ट किया गया है कि जो नहीं जाना चाहते वह पहले बता दें, ताकी दूसरों को मौका दिया जाएगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews