मंत्रिमंडल विस्तार के लिए कार्यवाहक राज्यपाल बनाने की तैयारी, इन्हेें मिल सकती है जिम्मेदारी

मंत्रिमंडल विस्तार के लिए कार्यवाहक राज्यपाल बनाने की तैयारी, इन्हेें मिल सकती है जिम्मेदारी

भोपाल। मध्य प्रदेश में शिवराज कैबिनेट के विस्तार को लेकर चर्चाएं तेज है। जिसे लेकर भाजपा में बैठकों का दौर जारी है। लेकिन राज्यपाल लालजी टण्डन की तबीयत खराब होने के कारण मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं कर पा रहे हैं। पहले कोरोना के चलते मंत्रिमंडल का विस्तार अटक गया था, अब राज्यपाल की अस्वस्थता इसमें अवरोध बनी हुई है। ऐसे में अटकलें लगनी शुरू हो गई हैं कि अब मध्यप्रदेश में कार्यवाहक राज्यपाल नियुक्त कर मंत्रिमंडल का विस्तार किया जा सकता है।

बताया जा रहा है कि राज्यपाल लालजी टंडन के अस्वस्थ होने के कारण मप्र में मंत्रिमंडल विस्तार अब कार्यवाहक राज्यपाल बनाकर होगा। इसके लिए छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसूइया उइके को मप्र का अतिरिक्त प्रभार सौंपा जा सकता है। इसी सप्ताह उन्हें मप्र की जिम्मेदारी भी सौंपी जा सकती है।

बता दें कि जून के शुरुआत में ही राज्यपाल लालजी टण्डन अवकाश पर लखनऊ गए थे, जहां उनकी तबीयत खराब हो गई, जिसके चलते उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती किया गया है। बताया गया है कि उन्हें वेटिंलेटर पर रखा गया है। मीडिया के मुताबिक, उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है, लेकिन अस्वस्थता के चलते वे जल्द लौटने की स्थिति में नहीं हैं, इसलिए प्रदेश में कार्यवाहक राज्यपाल बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। ताकि मध्यप्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार का अवरोध समाप्त हो सके।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews