राज्य सरकार के निर्देश, बारी बारी से दफ्तर आएंगे कर्मचारी

राज्य सरकार के निर्देश, बारी बारी से दफ्तर आएंगे कर्मचारी

भोपाल। राज्य सरकार ने कोरोना वायरस से बचाव के लिये आदेश जारी किया है कि मंत्रालय एवं सभी सरकारी विभागों में तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों में से 50 फीसदी ही दफ्तर आएंगे। शेष 50 फीसदी कर्मचारी अगले दिन कार्यालय में उपस्थित होंगे। इस तरह बारी बारी से आधा आधा स्टाफ कार्यालय आएगा। जो कर्मचारी कार्यालय नहीं आएंगे उन्हें अपना मुख्यालय छोड़ने की अनुमति नहीं होगी तथा वे जितना संभव होगा घर से काम करेंगे। इसके लिये सभी कार्यालय प्रमुख को रोस्टर बनाने के निर्देश जारी किये गए हैं।

ये आदेश अति आवश्यक सेवाओं जैसे स्वास्थ्य, पुलिस, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, साफ सफाई, अग्निशमन, दूरसंचार इत्यादि पर लागू नहीं होगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews