एक जून से मप्र में भी शुरू होगी रेल सेवा, 15 ट्रेनों का रहेगा स्टॉपेज

एक जून से मप्र में भी शुरू होगी रेल सेवा, 15 ट्रेनों का रहेगा स्टॉपेज

भोपाल| एक जून से मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में भी रेल सेवा (Train Service) आरंभ होगी। प्रदेश में 15 ट्रेनों का स्टॉपेज रहेगा| गृह, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) ने बताया कि रेलवे स्टेशनों (Railway Station) पर यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग एवं अन्य प्रबंधों के लिये कलेक्टरों को निर्देश दिये गये हैं।

मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने बताया है कि एक जून 2020 से मध्यप्रदेश में भी रेल सेवा आरंभ होगी। प्रदेश में 15 ट्रेनों का स्टॉपेज रहेगा। उक्त ट्रेनें श्रमिक स्पेशल ट्रेन के अतिरिक्त रहेंगी। मंत्री डॉ. मिश्रा ने रेल आवागमन संबंधी भारत सरकार के गृह मंत्रालय और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी स्टेंडर्ड ऑपरेटिव प्रोटोकॉल (SOP) का पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये हैं।

जाँच में संभावित संक्रमित पाये गये यात्रियों को 14 दिवस के लिये क्वारेंटाईन सेंटर में रखा जाएगा। क्वारेंटाईन सेंटर में रहने से असहमत रहने वाले यात्रियों को उनके स्वयं के व्यय पर शासन द्वारा निर्धारित निजी होटलों में भी क्वारेंटाईन किया जाएगा। क्वारेंटाईन अवधि समाप्त होने के उपरांत पुन: जाँच की जायेगी एवं रिपोर्ट नेगेटिव पाये जाने पर ही घर जाने की अनुमति दी जायेगी।

डीआरएम भोपाल से प्राप्त जानकारी अनुसार ट्रेनों का स्टॉपेज सागर, विदिशा, रायसेन, भोपाल, होशंगाबाद, हरदा, खंडवा, अशोकनगर, गुना, राजगढ़ और शाजापुर जिले में होगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews