गर्मियों में यात्रियों को रेल्वे की सौगात, इटारसी-भोपाल से होकर एलटीटी-गोरखपुर के मध्य चलेगी अनारक्षित समर स्पेशल ट्रेन

Summer Season Special train

Summer Season Special

Bhopal- RAIL NEWS : रेल प्रशासन द्वारा ग्रीष्मकाल में अतिरिक्त यात्री यातायात को क्लीयर करने के उद्देश्य से गाड़ी संख्या 01123/01124 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस के मध्य 04-04 ट्रिप साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। यह गाड़ी भोपाल मण्डल के इटारसी, भोपाल एवं बीना स्टेशन पर हाल्ट लेकर गन्तव्य को जाएगी।

यह रहेगा शेड्यूल
गाड़ी संख्या 01124 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन दिनांक 28 अप्रैल से 19 मई 2023 तक प्रति शुक्रवार को लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्टेशन से 12.15 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन 00.45 बजे इटारसी पहुँचकर, 00.55 बजे इटारसी से प्रस्थान कर, 03.10 बजे भोपाल पहुँचकर, 03.15 बजे भोपाल से प्रस्थान कर, 05.10 बजे बीना पहुंचकर, 05.15 बजे बीना से प्रस्थान कर, 18.55 बजे गोरखपुर स्टेशन पहुँचेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 01124 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन दिनांक 29 अप्रैल से 20 मई 2023 तक प्रति शनिवार को गोरखपुर स्टेशन से 21.15 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन 12.30 बजे बीना पहुँचकर, 12.35 बजे बीना से प्रस्थान कर, 15.05 बजे भोपाल पहुँचकर, 15.10 बजे भोपाल से प्रस्थान कर, 16.50 बजे इटारसी पहुँचकर, 16.55 बजे इटारसी से प्रस्थान कर, तीसरे दिन 07.25 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्टेशन पहुँचेगी।
कोच कंपोजीशन- इस गाड़ी में 20 सामान्य श्रेणी, 01 जनरेटर कार एवं 01 एसएलआरडी सहित कुल-22 डिब्बे रहेंगे।
गाड़ी के हाल्ट- रास्ते में यह गाड़ी दोनों दिशाओं में थाणे, कल्याण, नासिक रोड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, भोपाल, बीना, विरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, उरई, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, गोंडा एवं बस्ती स्टेशनों पर रुकेगी।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews