
Bhopal- Rajmanjhi returns home : कहते है कि हर इंसान की सांस का वक्त ईश्वर ने तय किया है, शायद आज इस लिए हमारे बीच में वो मासूम राज माझी जिंदा है जो खुली डी.पी की चपेट में आ गया था। राज माझी की करीब डेढ़ महिने के बाद अस्पताल से छुट्टी हो गई और वह घर लौट आया। राज ने इस घटना में अपना एक हाथ हमेशा के लिए खो दिया है।
करीब डेढ़ महिने के बाद मासूम राज मांझी को घर लाया गया, युवा मोर्चा के मंडल के पदाधिकारियों ने उसके इलाज में पूरी मदद की,इसके अलावा हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा ने भी खुले रूप से मदद की। घटना दिसंबर माह की है,जब राज अस्पताल ले जाया गया, भैसा खेड़ी स्थित एक अस्पताल में उसका इलाज चला। उसके इस इलाज में हजारों रूपये खर्च हो गए। जैसे जैसे संत नगर की सामाजिक संस्थाओं को इलाज में लगने वाले खर्च की जानकारी लगी, वैसे वैसे हाथ से हाथ मिलते गए और मासूम का इलाज समय रहते हो गया।
जिंदगी भर का दर्द
घटना के बाद इलाज तो समय पर हो गया,लेकिन मासूम को जिंदगी भर उसके एक हाथ के खो जाने का गम सताएेगा। इलाज के दौरान चिकित्सकों का कहना था कि हाथ में रक्त का बहाव रूक गया है और हाथ काला हो गया है। इसके साथ ही जिस समय घटना हुई उस दौरान बच्चे के पेट की एक तरफ किडनी की तरफ थोड़ी से झुलसाहट भी हुई थी। सब लोग इश्वर से प्राथ्र्राना करने में जुटे हुए थे कि मासूम सकुशल घर लौट आए।
विधायक का माना आभार
ईलाज हेतु जो भी खर्चा, व्यय आया उसे विधायक रामेश्वर शर्मा के सहयोग से एवं राम बंसल के प्रयासों से युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष रोहन ‘रामू केवट’ द्वारा करवाया गया । शुक्रवार को राज माझी चिरायू अस्पताल से छुट्टी होकर वापिस अपने घर युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष रामू केवट के साथ घर आयें । उक्त सहयोग के लिये राज मांझी के परिवार ने विधायक रामेश्वर शर्मा का आभार व्यक्त किया है । वहीं संत नगर के बोरबन क्लब अध्यक्ष जगदीश आसवानी,भाजपा नेता शेट्टी चंदनानी,कपड़ा संघ के अध्यक्ष कन्हैया इसरानी,पार्षद अशोक मारन ने भी इलाज में किसी तरह की कमी नहीं होने दी और अपने खुद के पैसों से बच्चे का इलाज करवाकर सकुशल घर ले आएे।
मजदूर है माता-पिता
राज के माता पिता बेहद ही गरीब परिवार के है। माता-पिता मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोशन करते है। लेकिन कहते है जिसका कोई नहीं होता उसका भगवान होता है। शायद मदद करने वाले हाथ ईश्वर के ही थे,कि आज राज जिंदा है।
भोपाल से रवि कुमार की रिपोर्ट
