
मध्य प्रदेश कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी के नाम का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस आलाकमान ने मीनाक्षी नटराजन को प्रत्याशी बनाया हैं। राहुल गांधी की करीबी मानी जाने वाली मीनाक्षी मंदसौर से सांसद रह चुकी हैं। वे वर्तमान में कांग्रेस महासचिव और तेलंगाना प्रदेश की प्रभारी है। 18 जून को राज्यसभा चुनाव के लिए वोटिंग होना है इससे पहले मीनाक्षी नटराजन का विरोध शुरू हो गया है। भोपाल की हुजूर विधानसभा सीट से दो बार प्रत्याशी रह चुके कांग्रेस नेता नरेश ज्ञानचंदानी ने नटराजन की उम्मीदवारी पर आपत्ति जताई है।
उन्होंने राहुल और प्रियंका गांधी को टैग कर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा है कि ये उम्मीदवारी में बड़ी चूक है। यहां क्रॉस वोटिंग का खतरा ज्यादा है। साथ ही उन्होंने दावा किया है कि अगर दिग्विजय सिंह रिपीट होते तो सीट सेफ थी। दिग्विजय सिंह के अलावा कोई चुनाव नहीं जिता सकता ।
कांग्रेस नेता नरेश ज्ञानचंदानी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि आदरणीय राहुल और प्रियंका गांधी आपसे आग्रह है कि मध्य प्रदेश से राज्यसभा के लिए उम्मीदवार में बड़ी चूक हुई है ।आपको कई बार मैसेज किए थे कि मध्यप्रदेश से राज्यसभा बड़ा सोच समझकर निर्णय लें क्योंकि यहां क्रॉस वोटिंग का खतरा है अगर दिग्विजय सिंह रिपीट होते तो सीट सेफ थी।

उन्होंने आगे लिखा है कि आपको पता है कि मध्य प्रदेश में 2028 में विधानसभा चुनाव है ऑर इस समय राज्यसभा में ऐसे को भेजना था जिसकी जमीन पर पकड़ हो और विधानसभा चुनाव जिता पाए पर आप बड़ी गलती करने जा रहे हैं, एक ही दिग्विजय सिंह के अलावा कोई नहीं चुनाव जिता सकता ।
आदरणीय @RahulGandhi जी @priyankagandhi
आपसे आग्रह है कि मध्य प्रदेश से राज्यसभा के लिए उम्मीदवार में बड़ी चूक हुई है
आपको कई बार मैसेज किए थे कि मध्यप्रदेश से राज्यसभा बड़ा सोच समझकर निर्णय लें क्योंकि यहां क्रॉस वोटिंग का खतरा है अगर श्री दिग्विजय सिंह रिपीट होते तो सीट सेफ थी— Naresh Gyanchandani (@nareshgyanchand) June 4, 2026
आदरणीय @RahulGandhi जी @priyankagandhi
आपसे आग्रह है कि मध्य प्रदेश से राज्यसभा के लिए उम्मीदवार में बड़ी चूक हुई है
आपको कई बार मैसेज किए थे कि मध्यप्रदेश से राज्यसभा बड़ा सोच समझकर निर्णय लें क्योंकि यहां क्रॉस वोटिंग का खतरा है अगर श्री दिग्विजय सिंह रिपीट होते तो सीट सेफ थी— Naresh Gyanchandani (@nareshgyanchand) June 4, 2026
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

