MP राज्यसभा चुनाव: VD का बड़ा दावा-BSP-SP और निर्दलीय साथ, 2 सीटें जीतेंगे

MP राज्यसभा चुनाव: VD का बड़ा दावा-BSP-SP और निर्दलीय साथ, 2 सीटें जीतेंगे

भोपाल।
राज्यसभा चुनाव (Rajya Sabha elections) का बिगुल बजते ही राजनैतिक पार्टियों के बीच हलचल तेज हो गई है, बीजेपी और कांग्रेस विधायकों (Congress MLAs) को एकजुट करने में जुट गई है। इसी बीच बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा (BJP state president BD Sharma) ने बड़ा खुलासा किया है।वही शर्मा ने दावा किया है बीएसपी, एसपी और चारों निर्दलीय उनके साथ है और वे हर हाल में दो सीटों पर जीत हासिल करेंगे। चुनाव से पहले शर्मा के इस बयान ने सियासी गलियारों में खलबली पैदा कर दी है।वही कांग्रेस में भी हलचल तेज हो गई है।चुंकी अभी तक बीएसपी, एसपी और निर्दलीय विधायक कांग्रेस के साथ थे, ऐसे में शर्मा ने बीजेपी को समर्थन देने की बात करके कांग्रेस की चिंता बढ़ा दी है। माना जा रहा है इस बयान के बाद

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ने कहा कि मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने बहुत पहले से ही तैयारी कर रखी थी ।बीजेपी ने शुरू से कहा की राज्यसभा की 2 सीटें जीतेंगे । सरकार के समर्थन के साथ राज्यसभा चुनाव में भी ,बीएसपी ,एसपी और निर्दलीय विधायक बीजेपी का समर्थन करेंगे । राज्यसभा चुनाव में horse-trading की आशंका पर कहा कि बीजेपी का जो विधायक है एक कार्यकर्ता है, सबके साथ मिलकर दोनों सीटों को ताकत से जीतेंगे।

वही मंत्रिमंडल (Cabinet expansion)में देरी को लेकर विधायकों की नाराजगी के सवाल पर कहा कि जब भी जरूरत लगेगी मंत्रिमंडल का विस्तार होगा तत्काल होगा ।कांग्रेस के उपचुनाव में रणनीति के लिए प्रशांत किशोर को जिम्मेदारी पर कहा कि बीजेपी का हर कार्यकर्ता है पीके, किसी तरह की चिंता नही ।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews