Ram Mandir : श्री राममंदिर भूमिपूजन से पहले सीएम शिवराज ने अस्पताल से की ये अपील

Ram Mandir : श्री राममंदिर भूमिपूजन से पहले सीएम शिवराज ने अस्पताल से की ये अपील

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट

भोपाल में मंगलवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिह चौहान ने अपील की है कि 5 अगस्त को  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) राम जन्मभूमि (Ram Birth Place) का भूमि पूजन करेंगे। इससे पहले मुख्यमंत्री ने प्रदेश की जनता से अपील कि है कि आज शाम और बुधवार को सभी लोग अपने-अपने घरों में दीपक जलाएं। उन्होंने सभी विधायकों, मंत्रियों, सांसदों और जनप्रतिनिधियों से आह्वान किया है कि आज शाम और कल दोनों दिन सभी लोग अपने अपने घरों में दीपक जलाकर रामदरबार को प्रकाशित करें। उन्होने जनता से भी अपील की है कि बेहद प्रतीक्षा के बाद ये शुभ दिन आया है इसलिए इस दिन सभी लोग वातावरण को प्रकाशित कर भक्तिमय बनाएं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews