Ram Mandir : पूरा मध्यप्रदेश हुआ राममय, चारो तरफ गूंजे राम के जयकारे

Ram Mandir : पूरा मध्यप्रदेश हुआ राममय, चारो तरफ गूंजे राम के जयकारे

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट
राम की नगरी अयोध्या (Ayodhya) में राम मंदिर (Ram Mandir) की आधारशिला रखे जाने के साथ ही देश के अन्य हिस्सों की तरह मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) का भी हर हिस्सा बुधवार को राममय हो गया। राम के जयकारे तो गूंजे ही, लोगों ने नाच-गाकर और मिठायां बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया। भाजपा (BJP) का प्रदेश कार्यालय हो या कांग्रेस (Congress) का दफ्तर, उत्सव के रंग में रंगे नजर आए।

प्रदेश में कोरोना संक्रमण (Corona Infection) का प्रकोप बना हुआ है। यही कारण है कि नियमों का पालन करने के निर्देश जारी किए गए थे। अयोध्या में राममंदिर की आधारशिला रखे जाने के मौके पर राज्य के सरकारी देवालयों में मंगलवार और बुधवार को सुंदरकांड (Sundarkand) और हनुमान चालीसा (Hanuman Chalisa) का रिकार्ड बजाने की अनुमति दी गई थी। मंगलवार की रात को ही भाजपा के प्रदेश दफ्तर में भव्य साज-सज्जा की गई। वहीं भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा (BJP State President) के आह्वान पर कार्यकर्ताओं ने भी अपने घरों पर दीपक जलाए और ध्वजा फहराई।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chauhan) ने राम मंदिर का शिलान्यास होने पर कहा, भगवान श्रीराम के मंदिर के निर्माण का यह पुनीत कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के शुभ हाथों से ही कराने की अद्भुत प्रभु कृपा के हम सब साक्षी हैं, यह हमारा सौभाग्य है। उन्होंने आगे कहा, देश में कई बड़े नेता हुए, जिन्होंने देश का प्रभावी नेतृत्व किया। देश ने एक दशक के नेता देखे और एक शताब्दी के नेता भी देखे, लेकिन हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच शताब्दी (500 सालों) के नेता बने हैं। जय श्री राम।

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ (Former Chief Minister And PCC President Kamal Nath) के पिछले दिनों मंदिर निर्माण का स्वागत करने वाले बयान को कांग्रेस ने ट्वीट किया और कमल नाथ ने उसे रिट्वीट किया, जिसमें उन्होंने कहा, मैं अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का स्वागत करता हूं। देशवासियों को इसकी बहुत दिनों से अपेक्षा और आकांक्षा थी। राम मंदिर का निर्माण हर भारतवासी की सहमति से हो रहा है, ये सिर्फ भारत में ही संभव है।

राम मंदिर की आधारशिला रखे जाने के मौके पर नगरीय विकास और आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह (Urban Development Minister Bhupendra Singh) के आवास पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया और आतिशबाजी भी की गई। इस मौके पर गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा (Home Minister Dr. Narottam Mishra) व चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग (Medical Education Minister Vishwas Sarang) के आवास पर भी धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया।

कांग्रेस के कार्यालय (Congress Office) में भी विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर कांग्रेस के तमाम नेता जमा हुए और उत्सव मनाया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews