रामेश्वर ने सोनिया को लिखा पत्र, ‘जमातियों के लिए कांग्रेस कार्यालयों को बनाएं आइसोलेशन सेंटर’

रामेश्वर ने सोनिया को लिखा पत्र, ‘जमातियों के लिए कांग्रेस कार्यालयों को बनाएं आइसोलेशन सेंटर’

भोपाल| राजधानी भोपाल की हुजूर विधानसभा से भाजपा के विधायक व वरिष्ठ नेता रामेश्वर शर्मा ने कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गाँधी को पत्र लिखकर जमातियों के लिए कांग्रेस कार्यालयों को आइसोलेशन सेंटर बनाने की मांग की है| पत्र में उन्होंने जमातियों के प्रति कांग्रेस के रुख पर निशाना साधा| साथ ही उन्होंने कहा कपिल सिब्बल, दिग्विजय सिंह, गुलाम नबी आजाद आदि नेताओं को इन आइसोलेशन सेंटर वार्ड में रखे गए जमातियों की खुशामदीद के लिए नियुक्त किया जाए।

सोनिया गाँधी को लिखे पत्र में विधायक शर्मा ने निशाना साधते हुए कहा कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने आइसोलेशन सेंटर को डिटेंशन सेंटर कहां है| निश्चित रूप से उनकी चिंता एवं जमातियों के प्रति उनकी संवेदना कोई नई बात नहीं है, इससे पहले भी वह आतंकवादियों एवं देश विरोधी अनेक मुद्दों पर कांग्रेस की बात आपकी आज्ञा से मुखरता से रखते आए हैं।

कांग्रेस को सता रही जमातियों के अधिकारों की चिंता ..
पत्र में विधायक ने कहा जमातियों एवं मौलाना साद जैसे लोगों ने कोरोनावायरस को भारत में जिहाद का रूप दिया है जिसके एक नहीं अनेक प्रमाण देशवासियों के सामने हैं किस तरह जमाती अपराधियों की तरह पूरे देश के शहरों में छुपे बैठे हैं और कोरोना संक्रमण को फैलाने में जुटे हैं| जिनमें से जो पकड़े गए हैं जिन्हें देशभर के विभिन्न हिस्सों में आइसोलेट किया गया है उनके द्वारा स्वास्थ्य विभाग पुलिस एवं प्रशासन के साथ जो व्यवहार किया जा रहा है उसे बताने में भी शर्म आती है| इसके बावजूद भी कांग्रेस को जमातियों के अधिकारों की चिंता सता रही है यह भी दुर्भाग्यपूर्ण है |

सिब्बल, दिग्विजय, आजाद को आइसोलेशन सेंटर में नियुक्त करें
कपिल सिब्बल पर निशाना साधते हुए विधायक ने पत्र में लिखा कपिल सिब्बल की चिंता के अनुरूप आपसे प्रार्थना है कि कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रदेश एवं जिला स्तर के सभी कार्यालयों को जमातियों एवं मौलानाओं का आइसोलेशन सेंटर बनाने की अनुमति प्रदान करें एवं कपिल सिब्बल, दिग्विजय सिंह, गुलाम नबी आजाद आदि नेताओं को इन आइसोलेशन सेंटर वार्ड में रखे गए जमातियों की खुशामदीद के लिए नियुक्त किया जाए। उन्होंने आगे लिखा इस संकट की घड़ी में कांग्रेस को भी सामने आकर मानवता की रक्षा में सहयोग करना चाहिए | जमातियों के लिए कांग्रेस कार्यालय में आइसोलेशन सेंटर बनाए जाने का फैसला भारत पर आज तक किया गया सबसे बड़ा उपकार सिद्ध होगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews