Special Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, इस दिन से चलेगी रानी कमलापति-रीवा समर स्पेशल ट्रेन

special occasion of Guru Purnima.

Operation of a special train between Ashoknagar and Delhi

Special Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी है। दरअसल, गर्मी के दिनों में यात्रियों की सुविधाओं के लिए रेलवे प्रशासन ने भोपाल और रीवा के बीच एक समर स्पेशल ट्रेन रानी कमलापति-रीवा-रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के बीच चलाई जाने वाली है। यह ट्रेन 20 अप्रैल से चलने वाली है, जोकि 27 जुलाई तक हर शनिवार को चलाई जाएगी। यह ट्रेन 15-15 ट्रिप चलाई जाएगी।

इतने बजे से होगा ट्रेन का संचालन

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने जानकारी दी कि रानी कमलापति-रीवा समर स्पेशल ट्रेन का संचालन 20 अप्रैल से 27 जुलाई तक किया जाएगा। यह ट्रेन 02173 रात 10:15 बजे रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से रवाना होकर अन्य स्टेशन होते हुए सुबह 7:20 बजे रीवा स्टेशन पर पहुंचेगी। वहीं शनिवार को ही स्पेशल ट्रेन दोपहर 12:30 बजे रीवा स्टेशन से रवाना होकर अन्य स्टेशन होते हुए रात 9:15 बजे रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।

ये स्टेशन रहेंगे स्टॉपेज

समर स्पेशल ट्रेन रानी कमलापति-रीवा-रानी कमलापति का स्टॉपेज दोनों तरफ से बीना, विदिशा, सागर, दमोह, कटनी, मुड़वारा, मैहर और सतना स्टेशन पर रुकते हुए अपने गंतव्य स्थान तक पहुंचेगी।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews