MP: शासकीय होम्योपैथिक चिकित्सा महाविद्यालय में पंजीयन शुरू, इस तरह संचालित होंगे बैच, शुल्क तय

Registration

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के शासकीय होम्योपैथिक चिकित्सा महाविद्यालय में योग से रोग उपचार के लिये नवीन पंजीयन शुरू हो गये हैं। सामान्य योग प्रशिक्षण के अलावा रोग विशेष के लिये बैच भी संचालित किये जायेंगे।आयुष विभाग के अंतर्गत शासकीय होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज आयुष कैम्पस कलियासोत डेम, एमएसिटी हिल्स पर स्थित है।

यह भी पढ़े.. MPPSC: राज्य सेवा परीक्षा 2021 पर ताजा अपडेट, आज 23 मई से फिर खुलेगी लिंक, उम्मीदवार ऐसे करें आवेदन

इनमें उच्च रक्तचाप, मधुमेह, माँसपेशियों में दर्द, जोड़ों में दर्द, त्वचा रोग और साँस से संबंधी रोग, मानसिक तनाव, थॉयराइड और पॉलीसिस्टिक ओवेरियन रोग के लिये अलग-अलग बैच लगाये जायेंगे। पंजीयन पहले आओ पहले पाओ के आधार पर होगा। पंजीयन के लिये मोबाइल नम्बर 7869523716 पर सम्पर्क किया जा सकता है। प्रशिक्षण शिविरों में शामिल होने के लिये शासन ने निर्धारित शुल्क भी तय किया है।

आपको बता दें कि त्वचा में होने वाले रोगों के उपचार के लिये भी शासकीय होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में विशेष इकाई स्थापित की गई है। वर्तमान में त्वचा रोग में सोरायसिस प्रमुख है। कई चिकित्सा पद्धतियों में यह धारणा है कि यह रोग असाध्य है और यह जीवन-पर्यन्त रहता है। सोरायसिस में त्वचा पर एक सफेद परत जम जाती है और सूखी रूसी जैसी झड़ती है।

यह भी पढ़े..कर्मचारियों को मिलेगी गुड न्यूज़, सैलरी में फिर होगा 45 हजार तक इज़ाफ़ा! जानें 8 वें वेतन आयोग पर अपडेट

सामान्यत: त्वचा के ऊपर, जोड़ों पर और बालों वाले हिस्से में अधिक देखने को मिलती है। शासकीय होम्योपैथी चिकित्सा महाविद्यालय में सोरायसिस त्वचा रोग की विशेष इकाई अब प्रतिदिन प्रात: 10 से शाम 4 बजे तक संचालित हो रही है। पंजीयन के लिये मोबाइल नम्बर 9630667239 पर सम्पर्क किया जा सकता है। इकाई में उपचार के पहले अग्रिम पंजीयन होना आवश्यक है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews