Relief Commissioner ने जारी की चेतावनी, MP के 21 जिलों में सुबह 8:30 तक मूसलाधार बारिश के आसार

Relief Commissioner ने जारी की चेतावनी, MP के 21 जिलों में सुबह 8:30 तक मूसलाधार बारिश के आसार

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश में सक्रिय मानसून प्रदेश (MP Weather) को तरबतर कर रहा है। अधिकांश जिले बारिश की चपेट में हैं , कहीं कहीं तो बाढ़ के हालात है। सरकार भी हर स्थिति पर नजर रखे हुए है। राहत आयुक्त मध्य प्रदेश (Relief Commissioner Madhya Pradesh) ने प्रदेश के 21 जिलों में गुरुवार सुबह 8:30 बजे तक मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की है।

मध्य प्रदेश के राहत आयुक्त कार्यालय से बुधवार देर शाम प्रदेश के सागर, चम्बल, ग्वालियर, जबलपुर, भोपाल, और नर्मदापुरम संभागों  के कमिश्नर को वायरलैस मैसेज जारी (MP Weather Update) किया गया है। मैसेज में इन संभागों में छतरपुर, दमोह, पन्ना, सागर, टीकमगढ़, श्योपुर, मुरैना, भिंड, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, दतिया, अशोकनगर, कटनी, डिंडोरी, जबलपुर, मंडला, बालाघाट, विदिशा, रायसेन और नर्मदापुरम जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है।

ये भी पढ़ें – MP Weather: 3 दिन तक जारी रहेगा झमाझम का दौर, 22 जिलों में भारी बारिश-बिजली गिरने का अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल

डिप्टी रिलीफ कमिश्नर के हस्ताक्षर से जारी वायरलैस मैसेज में कहा गया है कि इन 21 जिलों में गुरुवार 21 जुलाई सुबह 8:30  बजे तक मूसलाधार बारिश (MP Monsoon Rain) हो सकती है। ये 64.5 मिमी से 115.5 मिमी हो सकती है। आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में एक साथ कई सिस्टम के एक्टिव होने के साथ साथ मानसून (mp monsoon 2022) की सक्रियता भी बढने लगी है, जिसके चलते बारिश का दौर जारी है। नदी नाले उफान पर है और बांधों से पानी छोड़ने से नदियों का जलस्तर बढ़ने लगा है, ऐसे में कई गांवों पर बाढ़ का भी खतरा मंडराने लगा है।

ये भी पढ़ें – IMD Alert : UP – Bihar में भारी बारिश की चेतावनी, इन राज्यों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews