MP News: छात्रों के लिए राहत भरी खबर-अब 25 मार्च तक कर सकते है आवेदन

school news

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। होली (Holi) से पहले मध्य प्रदेश (MP) के छात्रों(Student) के लिए बड़ी राहत की खबर है। श्रमोदय आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा (Shramoday Residential School Entrance Examination) के लिए ऑनलाइन आवेदन (Online Application) की तिथि आगे बढ़ा दी गई है। अब छात्र-छात्राएं 25 मार्च तक आवेदन कर सकते है। पहले यह तारीख 12 मार्च रखी गई थी।

यह भी पढ़े.. MP निकाय चुनाव 2021: चुनाव आयोग ने सरकारी स्कूल की इस शिक्षिका को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

दरअसल, मध्यप्रदेश (MP) भवन एवं संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल अंतर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के पुत्र एवं पुत्रियों को शिक्षा देने के लिए संचालित श्रमोदय आवासीय विद्यालय में प्रवेश के लिए आवेदन श्रमोदय विद्यालय के पोर्टल पर ऑनलाईन करने की अंतिम तिथि 25 मार्च 2021 है। पूर्व में यह तिथि 12 मार्च 2021 थी। जिसे बढ़ाकर अब 25 मार्च कर दी गई है।

MP में यह प्रवेश परीक्षा भोपाल, इन्दौर, जबलपुर तथा ग्वालियर जिला मुख्यालयों पर आयोजित होगी।परीक्षार्थियों द्वारा परीक्षा के लिये प्रवेश-पत्र विभाग की वेबसाइट www.shramodayvidyalay.mp.gov.in से डाउनलोड किये जा सकते हैं। परीक्षा संबंधी विस्तृत विवरण विभाग की इसी वेबसाइट पर उपलब्ध है।

प्रवेश के लिए यह है शर्त

  • अनुसूचित जातियों / अनुसूचित जनजातियों समेत सभी अभ्‍यर्थियों पर समान रूप से लागू होगी। अभ्‍यर्थी की उम्र के संबंध में संदेह होने पर उसको प्रवेश दिये जाने के समय मेडिकल बोर्ड से आयु की प्रमाणिकता हेतु जॉच कराई जायेगी और मेडिकल बोर्ड का निर्णय अंतिम होगा।
  • चयन परीक्षा में बैठने वाले अभ्‍यर्थी, उस जिले, जिससे संबद्ध श्रमोदय विद्यालय मे वह प्रवेश लेना चाहता है / चाहती है, की किसी सरकारी सहायता प्राप्‍त अन्‍य मान्‍यता प्राप्‍त विद्यालयों (Government School) अथवा सर्वशिक्षा अभियान के अंतर्गत संचालित मान्‍यता प्राप्‍त विद्यालय अथवा राष्‍ट्रीय मुक्‍त विद्यालय संस्‍थान से योग्‍यता प्रमाण पत्र- ‘’बी’’ सहित पूर्ण शैक्षणिक सत्र 2019-20 के दौरान कक्षा 5वीं, 6वीं, 7वीं, 8वीं में अध्‍ययनरत होना चाहिए।
  • ऐसे अभ्‍यर्थी जिन्‍होने कक्षा 5वीं, 6वीं, 7वीं, 8वीं कक्षा में 15 सितम्‍बर 2019 से पहले प्रवेश नही लिया है, वह आवेदन के लिए पात्र नहीं होंगे।
  • ऑनलाईन फार्म भरने के पहले श्रमोदय पोर्टल पर आवेदक द्वारा स्‍वयं की बेसिक जानकारी की एंट्री किया जाना अनिवार्य है। जानकारी एंट्री करने उपरांत आवेदक को लॉगइन आईडी पासवर्ड प्रदान किया जायेगा, जिससे आवेदक लॉगइन कर फार्म भर सकेंगे।
  • ऑनलाईन फार्म, आवेदक द्वारा एक ही बार भरा जा सकता है। एक परिवार के एक से अधिक आवेदक (निर्माण श्रमिक के परिवार के एक से अधिक पुत्र/पुत्री) होने पर उन्‍हे पृथक- पृथक आवेदन फार्म भरना अनिवार्य है।
  • ऑनलाईन फार्म भरने हेतु पंजीकृत (ऑनलाईन रजिस्‍टर्ड) निर्माण श्रमिकों के पुत्र/ पुत्रियां ही पात्र होंगे।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews