बार-बार ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई, 150 वाहन चालकों की लिस्ट तैयार

बार-बार ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई, 150 वाहन चालकों की लिस्ट तैयार

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। लापरवाही में बार-बार ट्रैफिक नियम तोड़ने और चालान न भरने वाले वाहन चालकों की मनमानी अब नहीं चल पाएगी। लगातार ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों की मुश्किले बढ़ने वाली है।

दरअसल स्मार्ट सिटी डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड के इंटेलीजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम ने ऐसे 150 वाहन चालकों की लिस्ट तैयार की है जिन्होने लगातार ट्रैफिक नियमों को तोड़ा, साथ ही चालान भी नहीं भरे। इस लिस्ट में ऐसे बहुत से चालाक हैं जिन्होंने मनमानी करते हुए 60 से ज्यादा बार यातायात के नियमों की धज्जियां उड़ाई हैं और चालान भी नहीं जमा किया है। स्मार्ट सिटी ने ऐसे लोगों की एक लिस्ट पुलिस को भी भेज दी है। चालान को लेकर स्मार्ट सिटी अब सख्त रवैया अपना रही है। रोजाना नियम तोड़ने वाले चालकों से अब समय पर चालान भरवाए जा रहे हैं। मंगलवार को 80 चालान जमा हुए जिससे 26 हजार 500 रुपये जमा किए गए। वहींसोमवार को 126 चालान जमा हुए थे और उसे 33 हजार 500 रुपये का जुर्माना वसूला किया गया था।

इस तरह अलर्ट कर रहा है सिस्टम
स्मार्ट सिटी डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड के ऑफिस में लगे आईटीएमएस सिस्टम से पूरे शहर में नजर रखी जाती है। इस सिस्टम के सॉफ्टवेयर में लगातार ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले वाहनों के नंबरों फीड कर दिया गया हैं। इस कारण जब भी यह वाहन सीसीटीवी कैमरे की निगरानी वाले चौराहे या सड़क से निकलते हैं तो आईटीएमएस में इन कैमरों की मदद से अलर्ट हो जाता है जिसके बाद आईटीएमएस से मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस या अन्य पुलिसकर्मियों को सूचना दे दी जाती है ताकि वाहन को उसी समय पकड़ लिया जाए। बता दें कि इस सिस्टम की मदद से टैफिक पुलिस ने सोमवार को वाहन चालक तीर्थ स्वरुप को पकड़ा था। तीर्थ स्वरूप ने 68 बार ट्रैफिक नियमों को तोड़ा था जिस कारण उसे 17 हजार रुपये का जुर्माना भरना पड़ा। हालांकि तीर्थ स्वरूप का कहना है कि यह उसकी गलती नहीं है उसके दोस्त उसकी बाइक को बिना हेलमेट पहने चलाते रहे हैं जिसका जुर्माना उसे भरना पड़ रहा है। बहरहाल ये तय है कि अब जो कोई भी ट्रैफिक नियमों को बार बार तोड़ेगा, उसे इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews