लिफ्ट के बहाने मदद मांगकर फिर ब्लैकमेल करने वाले लुटेरे पति-पत्नी गिरफ्तार

लिफ्ट के बहाने मदद मांगकर फिर ब्लैकमेल करने वाले लुटेरे पति-पत्नी गिरफ्तार

BHOPAL NEWS : किसी को लिफ्ट देना आपके लिए भारी पड़ सकता है, कहीं ऐसा ना हो कि आप लूट के शिकार बन जाए। क्योंकि ऐसा ही एक मामला भोपाल में आया है, जहां एक महिला पहले लिफ्ट मांगती थी, और फिर अपने साथी के साथ मिलकार लिफ्ट देने वाले व्यक्ति को झूठे केस में फंसा कर लूट करते थे।

लुटेरे पत- पत्नी की जोड़ी 

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में शाहजहानाबाद पुलिस ने शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। दरअसल ये कहानी पूरी फिल्म बंटी बबली की तरह है। क्योंकि इसमें भी लूट पति पत्नी करते थे। पुलिस की माने तो आरोपी महिला गुलनाज उर्फ रिमसा अपने पति सैयद साहिल के साथ मिलकर लूट की घटना को अंजाम देती थी। महिला पहले सुनसान सड़क पर अपनी एक्टिवा वाहन को खड़ी कर कर उसके खराब होने का बहाना करती, और निकालने वाले लोगों से लिफ्ट मांगा करती थी, उसके बाद लिफ्ट देने वाले व्यक्ति को सुनसान जगह पर रोककर उस पर छेड़छाड़ और बलात्कार करने जैसे आरोप लगाने लग जाती। इस दौरान महिला का पति भी वहां आकर लिफ्ट देने वाले व्यक्ति पर दबाव बनाने लगता और बचने के लिए लिफ्ट देने वाले व्यक्ति से पैसे और सामान लूट लिए जाते। आरोपी इस घटना को कई बार अंजाम दे चुके थे, लेकिन एक शख्स ने इस मामले की शिकायत शाहजहानाबाद पुलिस को की जिसके बाद पुलिस ने टीम तैयार की और इन लुटेरों को गिरफ्तार किया।

मौके से गिरफ्तार 

पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया, और उनके पास से मोबाइल फोन के अलावा वारदात में उपयोग किए जाने वाले वाहनों को भी जप्त किया। ऐसे में कहीं ना कहीं अब लोगों को सतर्क और जागरूक रहने की जरूरत है, कहीं वह भी इस तरह से लूट का शिकार ना बन जाए।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews