इस महीने में होंगी RRB, SSC और IBPS की एक कॉमन परीक्षा, एनआरए ने दी मंज़ूरी

vyapam recruitmemnt

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।  बैंक (Bank), एसएससी (SSC) और रेलवे (Railway) की तैयारी कर रहे आवेदनकर्ताओं (candidates) के लिए बड़ी सूचना है। RRB, SSC और IBPS इन सभी परीक्षाओं के पहले चरण के लिए अब कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट ( Common Eligibility Test, CET) का आयोजन होगा।जिसकी अनुमति नेशनल रिक्रूटमेंट एजेंसी ( National Recruitment Agency, NRA) ने दे दी है।

कुछ समय पहले केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह (Union Minister Dr Jitendra Singh) ने लोकसभा में लिखित तौर पर कहा था कि ऐसी उम्मीद है कि NRA सितंबर 2021से CET का आयोजन शुरू कर देगा। उन्होंने ये जानकारी भी दी थी कि NRA आवेदनकर्ताओं के लिए केवल कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट का ही आयोजन करेगा। CET में पास होने वाले अभ्यर्थियों का सेलेक्शन, सम्बंधित आयोग जैसे SSC, RRB और IBPS द्वारा आयोजित फाइनल परीक्षा के आधार पर ही होगा।

रिपोर्ट के मुताबिक NRA सिर्फ टियर 1 की परीक्षा का ही आयोजन करेगी। टियर 2 और टियर 3 के साथ साथ बाकी प्रक्रिया सम्बंधित आयोग की ही ज़िम्मेदारी होगी। ग्रेजुएशन, 12वीं और 10वीं के अभ्यर्थियों के लिए अलग- अलग कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट होगा।

एनआरए में प्राप्त स्कोर के आधार पर आवेदनकर्ता तीन वर्ष तक SSC, RRB और IBPS जैसे सम्बंधित आयोग की परीक्षा के दूसरे चरण में हिस्सा ले पाएंगे। इस पहल से अभ्यर्थियों का समय और धन दोनों की बचत होगी।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews