सतना दुष्कर्म मामले में बवाल, BJYM कार्यकर्ता-पुलिसकर्मियों में झड़प, जमकर धक्का-मुक्की

सतना दुष्कर्म मामले में बवाल, BJYM कार्यकर्ता-पुलिसकर्मियों में झड़प, जमकर धक्का-मुक्की

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के सतना जिले (Satana District) जिले में लव जिहाद (Love Jihad) के मामले में कांग्रेस नेता सिकंदर खान (Sikandar Khan) का नाम सामने आने के बाद प्रदेश की सियासत जमकर गर्मा गई है। सतना के बाद आज सोमवार को उज्जैन में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। पुतला दहन के दौरान भाजयुमों के कार्यकर्ता पुलिस से भी भिड़ गए और जमकर धक्का मुक्का की, इस दौरान धक्के में एक जवान गिर भी गया।

दरअसल, सतना में कांग्रेस के पदाधिकारी पर लव जिहाद का मामला सामने आने के बाद आज सोमवार को उज्जैन के टावर चौक पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ जमकर प्रदर्शन कर विरोध जताया। इस दौरान नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ता कांग्रेस का पुतला ले आए और उसे जलाने लगे।तभी मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने फायर मशीन से उसे बुझाने की कोशिश की तो इसी बात से भड़के युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जवानों से धक्का-मुक्की शुरू कर दी।इस दौरान एक पुलिसकर्मी सड़क पर गिर गया। मामला यही शांत नही हुआ कार्यकर्ता पुलिस को धक्का देते हुए ये दूर तक ले गए और उनके सामने ही आंख दिखाकर नारेबाजी करने लगे। पूरे प्रदर्शन में पुलिस चुपचाप प्रदर्शन देखते रहे और युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का पुतला जला दिया। इसके बाद भी काफी देर तक हंगामा होता रहा।

लव जिहाद मानवता पर कलंक, बिल्कुल बर्दाश्त नही : वीडी शर्मा

इस पूरे घटनाक्रम पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा (BJP State President VD Sharma) ने सख्त बयान देते हुए कहा है कि इस तरह की घटनाएं मानवता पर कलंक हैं। इस प्रकार की लव जिहाद की घटनाएं मध्यप्रदेश में किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं होगी, और सरकार ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। ऐसे लोगों को जेल की सलाखों के पीछे होना चाहिए, और उन पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। इसके साथ ही इस लव जिहाद के नेटवर्क में कौन-कौन लोग हैं, इस मामले में भी सरकार गंभीरता से काम करेगी।

बता दें कि सतना जिले में पुलिस ने कांग्रेस नेता समीर सिकन्दर खान को गिरफ्तार किया है, उस पर नाबालिग के साथ दुष्कर्म और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप था। इसके बाद पुलिस ने कांग्रेस नेता पर पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews