पायलट की बगावत का मप्र में दिखेगा असर, कांग्रेस की बढ़ सकती है मुश्किलें

सचिन पायलट

भोपाल| राजस्थान की कांग्रेस सरकार में चल रहे राजीनीतिक उठापटक के बाद सचिन पायलट (Sachin Pilot) को हटाए जाने पर गुर्जर समाज में आक्रोश है| इसका साइड इफेक्ट मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की सियासत में देखने को मिल रहा है| गुर्जर समाज (Gurjar samaj) से आने वाले मंत्री एंदल सिंह कंसाना (Andel Singh Kansana) ने एलान किया है कि उपचुनाव में गुर्जर समाज कांग्रेस के खिलाफ वोट करेगा वहीं उन्होंने सचिन पायलट से जल्द ही चर्चा करने की बात कही है|

मंत्री एंदल सिंह कंसाना ने कहा है कि वे सचिन पायलट को बीजेपी में आने की अपील करेंगे| उनका कहना है कि इस सम्बन्ध में वे आज कल में पायलट से चर्चा करेंगे| मंत्री कंसाना ने कहा कि कांग्रेस ने सचिन पायलट का अपमान किया है| यह देश के गुर्जर समाज का भी अपमान है| सचिन पायलट के अपमान से मध्यप्रदेश में गुर्जर समाज में 100% आक्रोश है।

कंसाना ने कहा है कि गुर्जर समाज मध्यप्रदेश में 7 सीटों पर निर्णायक भूमिका में है| उपचुनाव में गुर्जर समाज खिलाफ कांग्रेस के खिलाफ वोट करेगा| कंसाना मध्यप्रदेश में गुर्जर समाज के बड़े नेता हैं| पिछले दिनों कंसाना ने कहा था कि कांग्रेस के कई विधायक उनके समर्थन में है|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews