सज्जन वर्मा ने सिंधिया पर साधा निशाना, कहा- अब उपचुनाव में आपकी पार्टी भाड़ में ही जाएगी

सज्जन वर्मा ने सिंधिया पर साधा निशाना, कहा- अब उपचुनाव में आपकी पार्टी भाड़ में ही जाएगी

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| शिवराज सरकार में मंत्री इमरती देवी (Imarti Devi) के पार्टी जाए भाड़ में वाले बयान के बाद कांग्रेस (Congress) को बीजेपी (BJP) को घेरने का मौक़ा मिल गया है| कभी कांग्रेस सरकार में मंत्री रही इमरती देवी ने हालाँकि अपने बयान पर सफाई दी है कि उन्होंने यह बात बीजेपी के लिए नहीं कही थी| लेकिन कांग्रेस नेता लगातार ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) और उनके समर्थकों को भाजपा में लाने के पार्टी के फैसले पर हमला बोल रही है|

अब इस मामले में पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा (Sajjan Verma) ने बड़ा बयान दिया है| उन्होंने कहा नड्डा जी जिन सिंधिया को आपने महान समझकर पार्टी में लिया है। उनके और उनके अनुयायियों के बयान से आपकी पार्टी 28 विधानसभा चुनाव में भाड़ में ही जाएगी।

कांग्रेस नेता सज्जन वर्मा ने एक वीडियो जारी कर कहा यह बात शिवराज से लेकर जेपी नड्‌डा तक को समझ लेना चाहिए कि जिस ज्योतिरादित्य सिंधिया को आपने बड़ा महान समझकर अपनी पार्टी में लिया है। उनके बयानों को एक बार नजर उठाकर देख लीजिए। वे कह रहे हैं कि यह चुनाव भाजपा का नहीं, यह ज्योतिरादित्य सिंधिया का चुनाव है।

सज्जन वर्मा ने कहा सिंधिया की अनुयायी इमरती देवी ने कहा कि पार्टी जाय भाड़ में, तो भाजपा वाले तुम समझ लो कि कांग्रेस से आयातित किए हुए लोगों की भावना क्या है। भाजपा के एक-एक कार्यकर्ता ने जी तोड़ मेहनत की यह हम जानते हैं, लेकिन उस जी तोड़ मेहनत पर किस तरह सिंधिया और इमरती देवी पानी फेर रहे हैं। वे कह रहे हैं पार्टी भाड़ में जाए, ताे इस 28 सीटों के उपचुनाव में पार्टी भाड़ में ही जाएगी। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा- देख लो भाजपा के कार्यकर्ताओं, जिस पार्टी को इतना सींचा है, उसकी कितनी बेइज्जती करवाओगे। ये गद्दार अपनी मां जैसी पार्टी के नहीं हुए तो भाजपा के क्या होंगे??

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews