
भोपाल। मध्य प्रदेश में इस बार बॉलीवुड की सबसे बड़ी अवार्ड सेरेमनी आईफा फिल्म अवार्ड 2020 का आयोजन होने जा रहा है। तीन दिवसीय आईफा अवार्ड राजधानी भोपाल और इंदौर में आयोजित होगा। सोमवार को बॉलीवुड के दबंग खान सलमान, मुख्यमंत्री कमलनाथ के साथ भोपाल में प्रेस कांफ्रेन्स में आईफा अवार्ड के आयोजन की तारीखों का एलान करेंगे।
जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आइफा अवार्ड की पहली जानकारी देने सलमान खान और अभिनेत्री जैक्लीन फर्नांडिस सोमवार को भोपाल आ रहे हैं। शाम चार बजे राजधानी के मिंटो हॉल में प्रेस वार्ता रहेगी, जहां सलमान तारीखों का एलान करेंगे। बता दें कि मुंबई के बाद पहली बार भारत के किसी हिस्से में आईफ अवार्ड का आयोजन होने जा रहा है। इससे पहले दुनियाभर के अलग अलग देशों में इसका आयोजन होता रहा है। आईफा 2020 में 400 से अधिक फिल्म कलाकार शिरकत करेंगे। अवार्ड का प्रसारण 90 देशों में कराने की व्यवस्था रहेगी। फिल्म इंडस्ट्री से पांच हजार से अधिक लोगों के आने की संभावना है।
केन्द्र के बजट में प्रदेश के हिस्से में की गई कटौती पर मंत्री शर्मा ने कहा कि केन्द्र सरकार ने मप्र का बजट कम कर दिया गया है, 11 हजार करोड़ के फंड की कटौती की गई है। उन्होंने बजट को पुरानी बोतल में नई शराब जैसा बताया है। जनसंपर्क मंत्री ने बताया कि अब सरकार भू माफियाओं के खिलाफ सख्त कदम उठाने जा रही है। भू माफियाओं के संपत्ति कुर्क की जाएगी। इसके तहत पहली लिस्ट तैयार कर ली गई है। जिसमें 11 माफिया शामिल हैं। आगे उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि ओरछा मंदिर को सोमनाथ की तर्ज पर बनाया जाएगा। साथ ही पौधरोपड़ में 20 लाख परिवार को रोजगार दिया जाएगा। प्रदेश के सरकारी स्कूल में पढऩे वाले 11वीं और 12वीं के दस बच्चों को सरकार जापान भेजेगी।
भाजपा और आरएससए पर बोला हमला
इस दौरान जनसंपर्क मंत्री ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर भी जमकर हमला बोला। केन्द्र सरकार पर आरोप लगाते हुए जनसंपर्क मंत्री ने कहा कि एक-एक करके केन्द्र सरकार सभी कंपनियों को बेचती जा रही है। वहीं भाजपा नेताओं पर निशाना साधते हुए मंत्री शर्मा ने कहा कि भाजपा कुछ नही कर पा रही है, इसलिए मोहन भागवत, भाजपा नेताओं की क्लास लेने आ रहे हैं।
निदेशक और संपादक

