संस्कृति बचाओ मंच ने अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की

संस्कृति बचाओ मंच ने अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की

Sanskriti Bachao Manch : संस्कृति बचाओ मंच के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। चंद्रशेखर तिवारी ने कहा कि जिस प्रकार से उनकी पत्नी अंजली उर्फ़ आलिया ने आज आरोप लगाए हैं उससे यह सिद्ध हो गया कि यह लव जिहाद की घटना चाहे निम्न लेवल की हो चाहे हाई लेवल की, सभी मुस्लिम षडयंत्र पूर्वक करते हैं।

उन्होने कहा कि एक्टर की पत्नी आलिया ने जिस प्रकार के आरोप लगाए हैं कि उन्हें प्रताड़ित किया जाता है, मारा जाता है, खाने को नहीं दिया जाता, कमरे में बंद किया जाता है..यह आरोप सिद्ध करते हैं कि हमारी हिंदू लड़कियों को सिर्फ लव जिहाद की घटना को अंजाम देने के लिए फंसाया जाता है और उनके साथ जब वह बाल बच्चेदार हो जाती हैं तो इस प्रकार का प्रताड़ित किया जाता है संस्कृति बचाओ मंच ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी के खिलाफ सरकार से कड़ी कार्रवाई की मांग  की है।

बता दें कि पिछले कुछ समय से नवाजुद्दीन सिद्दीकी और उनकी पत्नी के बीच के विवादों की खबर चर्चाओं में है। आलिया ने उनपर और उनके परिवार पर कई तरह के गंभीर आरोप लगाए हैं। उनकी शिकायत पर कोर्ट ने नवाजुद्दीन को नोटिस भेजा है। पिछले दिनों आलिया और नवाजुद्दीन की मां मेहरूनिसा के बीच संपत्ति को लेकर काफी विवाद हुआ था। इसके बाद आलिया ने आरोप लगाए कि उन्हें प्रताड़ित किया जाता है। इसी मामले पर अब संस्कृति बचाओ मंच ने कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

[dgv_vimeo_video id=”795580654″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews