विश्वास और संजय ने बताया जान का खतरा, सरकार पर गंभीर आरोप

विश्वास और संजय ने बताया जान का खतरा, सरकार पर गंभीर आरोप

भोपाल। पूर्व मंत्री और भाजपा के विधायक विश्वास सारंग ने सरकार पर आरोप लगाया है कि उनकी हत्या कराना चाहती है। सरकार ने दो बीजेपी (bjp) विधायक संजय पाठक (sanjay pathak) और विश्वास सारंग के (vishwas sarang) सुरक्षाकर्मियों को बदल दिया गया है । संजय पाठक का सुरक्षाकर्मी उनके साथ पिछले 20 साल से था, उसे भी बदला गया है।

दरअसल सरकार ने शुक्रवार को विश्वास सारंग और संजय पाठक के सुरक्षाकर्मियों को हटा दिया था जिसके बाद ये आरोप लगाए जा रहे हैं। विश्वास सारंग ने नई सुरक्षा लेने से इंकार कर दिया है और डीजीपी को इस बारे में पत्र भी लिखा है। वही पाठक का कहना है कि सरकार (government) उनकी सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर रही है और पिछले 20 साल से उनके साथ अति विश्वसनीय रहे उनके पीएसओ (pso) कोे बदलना सरकार की मंशा पर सवालिया निशान खड़े कर रहा है।

इसी के साथ संजय पाठक ने कहा कि गुरुवार रात उनके साथ जो कुछ हुआ वह कभी वक्त आने पर बताएंगे लेकिन वह बिल्कुल सही नहीं था, किस तरह से उनकी जान से खिलवाड़ किया गया। सरकार बदले की भावना से काम कर रही है । पहले उनके पैतृक व्यवसाय को नष्ट करने का प्रयास किया गया और अब जान तक पर खतरा बन गया है। नया सुरक्षाकर्मी उनके लिए कितना विश्वसनीय होगा, यह भी एक बड़ा सवाल है।

दरअसल दिग्विजय सिंह (digvijay singh) के ट्वीट tweet के बाद शिवराज सिंह चौहान (shivraj singh chauhan) नरोत्तम मिश्रा (narottam mishra) भूपेंद्र सिंह (bhupendra singh) विश्वास सारंग (vishwas sarang) और संजय पाठक (sanjay pathak) सरकार के निशाने पर हैं और एक-एक करके अब इनके खिलाफ प्रकरण खोले जा रहे हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews