सरस्वती सुसाइड मामले में HOD डॉ. अरुणा कुमार को पद से हटाया, डॉ. भारती सिंह बनी नई एचओडी

सरस्वती सुसाइड मामले में HOD डॉ. अरुणा कुमार को पद से हटाया, डॉ. भारती सिंह बनी नई एचओडी

GMC Saraswati Suicide Case : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज में गायनिक विभाग में तीसरे वर्ष की छात्रा सरस्वती सुसाइड केस में डॉ. अरुणा कुमार को एचओडी पद से हटा दिया गया। जानकारी मिल रही है कि डॉ. कुमार के स्थान पर विभाग की ही डॉ. भारती सिंह परिहार को प्रभारी एचओडी बनाया गया है। इसकी पुष्टि गांधी मेडिकल कॉलेज के डीन दफ्तर से जुड़े सीनियर डॉक्टर ने की है।

इससे पहले, चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने गांधी मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. अरविंद राय और अस्पताल अधीक्षक डॉ. आशीष गोहिया से कॉलेज में हड़ताल कर रहे जूनियर डाॅक्टर्स की मांगों के संबंध में मीटिंग की। वहीं जीएमसी कॉलेज काउंसिल की मीटिंग दोपहर 2 बजे हुई। इसमें काउंसिल सदस्यों ने डॉ. बाला सरस्वती सुसाइड केस के बाद शुरू हुई जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म कराने स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की प्रोफेसर और एचओडी डॉ. अरुणा कुमार से इस्तीफा मांगा। लेकिन, डॉ. कुमार ने काउंसिल के फैसले को मानने से इनकार कर दिया था। उन्होंने कहा था कि मैं पद से इस्तीफा नहीं दूंगी।

गौरतलब है कि सरस्वती की मौत का मामला मजिस्ट्रियल जांच का विषय है। पत्र में लिखा गया है कि जूनियर डॉक्टरों की मांग और सरस्वती के परिजनों के बयान के आधार पर हम भी इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच चाहते हैं और इस मामले में जो भी दोषी हो, उस पर कार्यवाही भी चाहते हैं। और इस पूरे मामले में हम आपके साथ हैं। जूड़ा और मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन के द्वारा इस पूरे मामले में अब खुलकर सामने आने से यह लगने लगा है कि सरस्वती सुसाइड मामले के ऐसे अनसुलझे पहलु सामने आएंगे जो पूरे मामले में निष्पक्ष न्याय जरूर दे पाएंगे।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews