संलग्नीकरण समाप्ति के बाद भी अटैच मिले टीचर तो DEO पर गिरेगी गाज

DEO

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| मध्य प्रदेश (Madhyapradesh) में 10 वीं और 12 वीं कक्षा के छात्रों की कक्षाएं शुरू हो गई है| इस बीच राज्य शासन ने गैर शैक्षणिक कार्य कर रहे शिक्षकों (Teachers) का संलग्नीकरण समाप्त कर उन्हें मूल संस्था में पदस्थ करने के आदेश दिए हैं| सभी जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) को सख्त लहजे में कहा गया है कि ऐसे शिक्षकों का संलग्नीकरण, आसंजन 19 दिसम्बर तक खत्म कर शासन को जानकारी भेजें अन्यथा उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।

समस्त जिला शिक्षा अधिकारियों को स्कूल शिक्षा विभाग (School Education Department) द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि 30 मई 2017 और 21 जून 2019 को इस संबंध में निर्देश जारी किए गए थे। लेकिन विभाग के संज्ञान में आया है कि कतिपय जिलों में संलग्नीकरण, आसंजन की कार्यवाही संचालनालय और विभाग द्वारा खत्म किये जाने के बाद भी जारी रखा गया है। यह अत्यंत खेदजनक स्थिति है।

विभाग ने कहा अपने अपने जिलों में सलग्न शिक्षकों का स्लंग्नीकरण समाप्त कर मूल संस्था में भारमुक्त करें| अन्यथा उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रारम्भ की जाएगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews