सिंधिया समर्थकों ने जताई नाराजगी, किया हंगामा

सिंधिया समर्थकों ने जताई नाराजगी, किया हंगामा

मध्यप्रदेश में लंबे समय से चल रहे सियासी उथल – पुथल के बीच आखिरकार 18 सालों के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बीजेपी का दामन थाम लिया। इधर जैसे ही बीजेपी कार्यालय में ज्योतिरादित्य सिंधिया भाजपा में शामिल हुए वैसे ही मध्य प्रदेश में कई सियासी समीकरण बदल गए।

बताया जा रहा है कि प्रदेश में सिंधिया के खिलाफ हो रहे विरोध से उनके समर्थक नाराज हैं। सिंधिया के समर्थकों ने कांग्रेस कार्यालय में घुसकर उनकी सभी तस्वीरों को बाहर निकलवाया है और यह भी कहा कि कांग्रेस सिंधिया के खिलाफ बहुत ही घटिया राजनीति कर रही है। हलाकि चर्च यह भी है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीजेपी में शामिल होने का कारण पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह और मुख्यमंत्री कमलनाथ की गुटबाजी है। इन दोनों दिग्गज नेताओं की वजह से सिंधिया कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए हैं।

ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीजेपी में शामिल होते ही कांग्रेसी नेताओं ने उन पर आरोप लगाए और जगह-जगह उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है। वही मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पीसीसी कार्यालय से सिंधिया की नेम प्लेट भी उखाड़कर फेंक दिया गया। इसके पहले कांग्रेसी नेताओं ने सिंधिया से नाराजगी जताते हुए उनके पोस्टर पर कालिख पोत कर विरोध जताया है। कांग्रेस कार्यालय से सिंधिया के नेम प्लेट हटाए जाने पर सिंधिया के समर्थकों ने नाराजगी जताई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews