सिंधिया का बड़ा खुलासा, बताया “क्यों छोड़ी कांग्रेस”

सिंधिया का बड़ा खुलासा, बताया “क्यों छोड़ी कांग्रेस”

भोपाल। प्रदेश में जारी सियासी उठापटक के बीच अब ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने कांग्रेस छोड़ने की वजह बताई है। सिंधिया ने कहा है कि कांग्रेस में लगातार युवाओं की उपेक्षा हो रही थी और पिछले एक साल में तो युवाओं की कोई बात नहीं सुनी जा रही थी। वहीं प्रदेश सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार और वचनपत्र में किये गये वायदों के उल्लंघन को भी उन्होने पार्टी से किनारा करने का कारण बताया है।

सिंधिया ने कहा कि कांग्रेस बड़े बड़े वायदे कर सत्ता में आई थी लेकिन पिछले एक साल के दौरान उन्हें पूरी तरह अनदेखा किया गया। प्रदेश में किसान बेहाल हैं, कर्जमाफी हो नहीं रही है और भ्रष्टाचार का आलम ये था कि जो भी सही बात कहता उसे नज़रअंदाज़ किया जाता, इसीलिये मजबूर होकर मुझे कांग्रेस को अलविदा कहना पड़ा।

आपको बता दें कि ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस छोड़ने के बाद 11 मार्च को बीजेपी में शामिल हो गए थे। इसी के साथ उनके समर्थक विधायकों और कार्यकर्ताओं के भी पार्टी छोड़ने का सिलसिला शुरू हो गया जो अब तक जारी है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews