एसडीएम पर कालिख पोतने का विरोध : कामकाज ठप, अधिकारी और कर्मचारी हड़ताल पर

एसडीएम पर कालिख पोतने का विरोध : कामकाज ठप, अधिकारी और कर्मचारी हड़ताल पर

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| छिंदवाड़ा (Chhindwara ) जिले के चौरई ब्लॉक के एसडीएम सीपी पटेल (SDM CP Patel) पर कालिख पोतने का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है| इस घटना से आक्रोशित राज्य प्रशासनिक सेवा (SAS) के अधिकारियों की हड़ताल जारी है| सोमवार से आय प्रमाण पत्र से लेकर जाति प्रमाण पत्र और बाढ़ से होने वाले नुकसान का सर्वे तक सभी सरकारी काम नहीं होंगे। सिर्फ अत्यावश्यक कार्य और कोविड 19 के काम होंगे|

अधिकारी कर्मचारी मामले में आरोपी कांग्रेस नेता बंटी के विरुद्ध रासुका की कार्रवाई के बाद भी अपनी मांगों पर डटे हुए हैं यह| इसको लेकर राज्य प्रशासनिक सेवा संघ को राजस्व अधिकारी राजस्व निरीक्षक और पटवारी संघ ने भी समर्थन दिया है| राज्य प्रशासनिक सेवा के सभी अधिकारी (डिप्टी कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टर, अपर कलेक्टर) तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक संघ, पटवारी संघ समेत प्रदेश के 60 हजार अधिकारी और कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। उनकी मांग है कि अधिकारियों को सुरक्षा दी जाए और इसके लिए 3-1 के गार्ड दिए जाए|

गौरतलब है कि शुक्रवार को कांग्रेस नेता बंटी पटेल और पूर्व विधायक चौधरी गंभीर सिंह ने एसडीएम कार्यालय का घेराव किया था। इसी दौरान एसडीएम सीपी पटेल के चेहरे पर बंटी ने कालिख पोत दी थी। पुलिस ने आरोपी कांग्रेसी नेता बंटी पटेल पर हत्या के प्रयास समेत 11 धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया है ।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews