मुख्यमंत्री जन-सेवा अभियान का दूसरा चरण 10 से 25 मई तक, 15 विभागों की 67 सेवाओं का मिलेगा लाभ

मुख्यमंत्री जन-सेवा अभियान का दूसरा चरण 10 से 25 मई तक, 15 विभागों की 67 सेवाओं का मिलेगा लाभ

MP News : विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश की जनता को ये विश्वास दिलाना चाहते हैं कि उनकी सरकार की योजनायें सभी वर्गों के कल्याण के लिए हैं और सरकार की प्रतिबद्धता है कि हर जरूरतमंद को इसका लाभ मिले सीएम शिवराज खुद योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करते हैं, इसी क्रम में जनता को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए शिवराज सरकार ने पिछले दिनों मुख्यमंत्री जन-सेवा अभियान चलाया था अब इसका दूसरा चरण शुरू होने वाला है ।

मुख्यमंत्री जन-सेवा अभियान का दूसरा चरण 10 से 25 मई तक 

शासकीय विभागों से आम नागरिकों को उपलब्ध कराई जाने वाली सेवाओं और उनकी समस्याओं के शत-प्रतिशत निराकरण के लिए प्रदेश में 10 से 25 मई तक मुख्यमंत्री जन-सेवा अभियान का दूसरा चरण चलाया जायेगा। अभियान का प्रथम चरण केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं में शत-प्रतिशत सेचुरेशन प्राप्त करने के लिए चलाया गया था। इसमें प्रदेश भर में 83 लाख से अधिक पात्र हितग्राही लाभांवित हुए थे।

अभियान का पहला घटक

पहला नागरिक सेवाओं से संबंधित ऐसे सभी विभागों जैसे राजस्व, नगरीय विकास एवं आवास, पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा ऊर्जा विभाग आदि के मैदानी कार्यालयों में लंबित आवेदनों का यथा संभव शत-प्रतिशत निराकरण करना है। दूसरा सी.एम. हेल्पलाइन में लंबित शिकायतों का निराकरण करना। इसके लिये सभी जिले के सभी शासकीय कार्यालयों में नागरिक सेवाओं के प्रदाय से संबंधित लंबित सभी आवेदनों के निराकरण का अभियान चलाया जायेगा। यह सुनिश्चित किया जायेगा कि कोई भी आवेदन बिना वैध कारण के कार्यालय में लंबित न रहे।

अभियान का दूसरा घटक

सी.एम. हेल्पलाइन में 15 अप्रैल 2023 तक दर्ज, वर्तमान में लंबित शिकायतों का शत-प्रतिशत निराकरण किया जाना सुनिश्चित किया जायेगा। उल्लेखनीय है कि जिलों एवं विकासखण्ड स्तर पर होने वाली जन-सुनवाई में प्राप्त होने वाले आवेदन-पत्रों को भी सी.एम. हेल्पलाइन पोर्टल पर दर्ज किया जाता है। जन-सुनवाई के माध्यम से प्राप्त होने वाली शिकायतों का भी निराकरण इस अभियान अवधि में किया जायेगा। निराकरण की सूचना संबंधित शिकायतकर्ता को भी अनिवार्य रूप से दी जायेगी।

अभियान का क्रियान्वयन एवं समीक्षा

जिला स्तर पर अभियान की रूपरेखा प्रभारी मंत्री के साथ चर्चा कर जिला कलेक्टर द्वारा तैयार की जायेगी। संभागायुक्त जिला एवं अनुभाग स्तर पर अभियान के संचालन की नियमित समीक्षा, पर्यवेक्षण एवं अनुश्रवण करेंगे। अभियान अंतर्गत लक्ष्यों को समय-सीमा में प्राप्त करने के लिए नवाचार भी होंगे। राज्य स्तर पर अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन और समस्याओं के निराकरण के लिये अपर सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय श्री संदीप अष्ठाना को नोडल अधिकारी बनाया गया है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews