Madhya Pradesh : चर्चाओं में इस अफसर की बेटी की कब्र पर बना यह Selfie Point

selfie point

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। सेल्फी (Selfie) के शौकीन लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के गुना जिले (Guna District) में एक नया सेल्फी पाइंट (Selfie Point) बनाया गया है। खास बात ये है कि यह सेल्फी पाइंट अंग्रेज अफसर की बेटी की 164 साल पुरानी कब्र बनाया गया है। गुना कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम (Guna Collector Kumar Purushottam) ने खास रुचि दिखाकर इसका जीर्णोद्धार कराया और पैवर्स  भी लगाए गए हैं। वही एक छोटा सा पार्क भी बना दिया गया है, जो काफी आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है।

यह भी पढ़े… MP News: भ्रष्ट पंचायत सचिवों पर एक्शन में बदलाव, जारी होते ही विवादों में घिरी तबादला नीति

दरअसल, कलेक्‍टर कुमार पुरूषोत्‍तम का नवीन कलेक्‍टोरेट के पास बलीबाबा रोड पर उक्‍त छतरी की ओर ध्‍यानाकर्षित होने पर उन्‍होंने संरक्षित करने और सेल्‍फी प्‍वाइंट बनाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं। निर्देशों के पालन में फ्लोरेंस बेल्ले की छतरी नगर पालिका परिषद गुना (Nagar Palika Parishad Guna) द्वारा साफ-सफाई और रंग-रोगन कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। साथ ही पेवर्स लगाने का कार्य भी किया जा रहा है। शीघ्र ही यह सेल्‍फी प्‍वाइंट के रूप में लोगों के आकर्षण का केन्‍द्र बनेगा।

ये है पूरा इतिहास

आज से लगभग 164 वर्ष पूर्व में निर्मित ये हिंदु मंदिरनुमा छतरी किसी राजघराने के सदस्य की नहीं बल्कि तत्कालीन ब्रिटिश सैन्य अधिकारी कैप्टन फ्रांसिस मोइरा हेस्टिंग्स (Capt Francis Moira Hastings)  की 8 माह 7 दिन की नवजात पुत्री फ्लोरेंस बेल्ले (Florence Belle) की है। केप्‍टन फ्रांसिस मोइरा की पुत्री फलोरेंस बेल्‍ले का जन्‍म 12 मई 1855 को हुआ था एवं मृत्‍यु जनवरी 1856 को हो गयी थी।

निश्चित ही हिंदू धर्म (Hindu Religion) का गहरा प्रभाव इस अंग्रेज अधिकारी (British officer) के जीवन में रहा होगा। और हिन्‍दु धर्म से प्रभावित होकर अपनी पुत्री की याद में उसने कोई कब्र न बना कर राजपूत शैली में यह छतरी बनवाई।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews