‘सेल्फी विद मास्क’ कैंपेन, सिंधिया ने लोगों से की यह अपील

‘सेल्फी विद मास्क’ कैंपेन, सिंधिया ने लोगों से की यह अपील

भोपाल| देश में फैली कोरोना (Corona) महामारी के दौरान मास्क लगाने को लेकर लोगों को जागरूक करने बीजेपी युवा मोर्चा (BJP Youth Morcha) ने एक कैंपेन सेल्फी विद मास्क (Selfie With Mask) की शुरुआत की है| भाजयुमो (BJYM) के इस अभियान का भाजपा नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) ने समर्थन किया है| उन्होंने ट्विटर पर मास्क लगाकर वीडियो शेयर किया है और जनता से मास्क लगाने की अपील की है|

सिंधिया ने कहा पूरा विश्व इस समय वैश्विक महामारी कोरोना संकट का सामना कर रहा है| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरा देश एकजुटता के साथ इस महामारी से लड़ रहा है| भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के द्वारा पूरे प्रदेश में मास्क के महत्त्व एवं युवाओं के जनजागरण को लेकर अभियान शुरू किया गया है| सिंधिया ने अपील करते हुए कहा मेरा सभी से अनुरोध है कोरोना महामारी के संकट के समय पूरी सतर्कता और सावधानी से रहना होगा| घर से निकलना भी है तो बिना मास्क के कतई न निकलें| आसपास के गांव में भी मास्क लगाने के लिए प्रेरित करें| सेनिटजेर का उपयोग करें| प्रधानमंत्री और विशेषज्ञों की सलाह अनुसार सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews