मप्र के वरिष्ठ BJP नेता और पूर्व विधायक का निधन, पार्टी में शोक लहर

बीजेपी

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण (Coronavirus) के बीच दुखद खबर मिल रही है। वरिष्ठ BJP नेता और उज्जैन से पूर्व विधायक शिवा कोटवानी (Shiva Kotwani, former MLA from Ujjain) का निधन हो गया है। उनके निधन की खबर लगते ही भाजपा मे शोक की लहर दौड़ गई है। वित्तमंत्री, भाजपा विधायक और पूर्व सांसद समेत कई भाजपा नेताओं ने कोटवानी के निधन पर शोक जताया है।

यह भी पढ़े.. मध्य प्रदेश: कोरोना संकटकाल में 1 लाख जीतने का सुनहरा मौका, यह देखें पूरी डिटेल्स

कोटवानी की गिनती BJP के दबंग नेताओं में की जाती थी। वे भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के बेहद करीबी माने जाते थे। सिंधियों का नेतृत्व करने के साथ साथ उनके संघ और पार्टी में गहरी पैठ थी।हाल ही में उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी और वे निजी अस्पताल में उपचारत थे।

मंदसौर से बीजेपी विधायक यशपाल सिंह सिसौदिया (BJP MLA Yashpal Singh Sisodia) ने ट्वीट कर लिखा है कि भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक श्री शिवा कोटवानी जी (उज्जैन) के निधन का समाचार प्राप्त हुआ श्री कोटवानी छात्र जीवन में विध्यार्थी परिषद के समर्पित संघर्षशील व्यक्तित्व थें,उन्होंने संगठन में भी अपनी विशेष भागीदारी सुनिश्चित की,दिवंगत आत्मा को ईश्वर से चरणों में स्थान दें।

यह भी पढ़े.. दमोह उपचुनाव 2021: दांव पर राहुल लोधी-अजय टंडन की साख, ढ़ाई लाख मतदाता करेंगे भाग्य का फैसला

वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा (Finance Minister Jagdish Deora) ने ट्वीट कर लिखा है कि उज्जैन के पूर्व विधायक श्री शिवा कोटवानी जी के निधन का दुःखद समाचार मिला। आज ही आपके बड़े भाई श्री मनोहर कोटवानी जी का भी निधन हुआ था। कोटवानी परिवार पर हुए वज्रपात के प्रति भावभीनी संवेदनायें। विनम्र श्रद्धांजलि।
बाबा महाँकाल अपने चरणों में स्थान प्रदान करें, यही प्रार्थना।

उच्च शिक्षा विभाग मंत्री डॉक्टर मोहन यादव (Higher Education Department Minister Dr. Mohan Yadav)  ने ट्वीट कर लिखा है कि अत्यंत दुखद खबर संघ समर्पित स्व श्री रामचन्द्र जी कोटवानी के सुपुत्र, पूर्व विधायक श्री शिवा कोटवानी जी के अग्रज, स्वामी विवेकानंद संस्था के संरक्षक, गोपी गार्डन के मालिक *श्री मनोहर जी कोटवानी* का कोविड के कारण स्वर्गवास हो गया है। परमात्मा उन्हें अपने चरणों में स्थान दें ।

यह भी पढ़े.. MP School Exam : शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, 9वीं, 11वीं की वार्षिक परीक्षा रद्द

BJP प्रवक्ता राजपाल सिंह सिसौदिया पूर्व विधायक, पूर्व जिला अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता आदरणीय शिवा कोटवानी जी “डैडी” के निधन की दुखद सूचना प्राप्त हुई।परमात्मा पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें और परिजनों को गहन दुख सहन करने का संबल प्रदान करें।ॐ शांति

BJP Leader SHIVA KOTWANI

https://twitter.com/rpssisodiya/status/1383058111305560070

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews