MP Breaking News
Google पर फॉलो करें

भोपाल के Pink Vibes Spa में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, पुलिस ने कस्टमर बनकर मामला किया उजागर, 4 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल के पिपलानी थाना क्षेत्र के इंद्रपुरी स्थित Pink Vibes Spa में पुलिस ने शनिवार रात कार्रवाई कर कथित अनैतिक देह व्यापार का खुलासा किया। दरअसल पुलिस ने पहले ग्राहक बनाकर सूचना की पुष्टि कराई फिर रेड मारी।
भोपाल के Pink Vibes Spa में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, पुलिस ने कस्टमर बनकर मामला किया उजागर, 4 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल पुलिस ने इंद्रपुरी स्थित Pink Vibes Spa पर शनिवार देर रात कार्रवाई की। वहीं पुलिस के मुताबिक स्पा सेंटर में कथित अनैतिक गतिविधियां चलने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। सूचना की पुष्टि के लिए पहले एक व्यक्ति को ग्राहक बनाकर अंदर भेजा गया। पुष्टि होने के बाद पुलिस टीम ने महिला पुलिस बल के साथ मौके पर दबिश दी और तलाशी शुरू की।

दरअसल कार्रवाई के दौरान स्पा सेंटर के कुल 9 कमरों में से 5 कमरों में युवक-युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में मिले। पुलिस ने मौके से 8,800 रुपए नकद, मोबाइल फोन और अन्य सामग्री जब्त की। एडिशनल डीसीपी शैलेंद्र सिंह चौहान के अनुसार मौके पर मिले साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर स्पा सेंटर में कथित अनैतिक देह व्यापार संचालित होने की जानकारी सामने आई।

जानिए कैसे खुला राज?

पुलिस की कार्रवाई पूरी योजना के साथ की गई। अधिकारियों के मुताबिक पहले शिकायत की पुष्टि कराने के लिए एक व्यक्ति को ग्राहक बनाकर स्पा सेंटर भेजा गया। उसके जरिए अंदर की गतिविधियों की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम ने तुरंत रेड की। तलाशी के दौरान पांच कमरों में युवक-युवतियां मिले। महिला पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में वहां मौजूद महिलाओं से पूछताछ की गई। इस दौरान पुलिस ने मौके से नकदी, मोबाइल फोन और अन्य सामग्री जब्त कर उसे जांच का हिस्सा बनाया है।

पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया

दरअसल कार्रवाई के बाद पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान भुवन सिंह चंदेल, दीपक ठाकुर, पंकज त्रिपाठी और देवीसिंह रजक के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके खिलाफ अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम की धारा 3, 4 और 5 के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है।

पूछताछ में कमीशन का तरीका भी सामने आया

वहीं पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि स्पा सेंटर से होने वाली कमाई का अलग-अलग लोगों के बीच तय हिस्सेदारी के आधार पर बंटवारा किया जाता था। पुलिस के अनुसार भुवन सिंह चंदेल को 20 प्रतिशत, दीपक ठाकुर को 10 प्रतिशत, पंकज त्रिपाठी को 15 प्रतिशत और देवीसिंह रजक को 5 प्रतिशत कमीशन मिलता था। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि स्पा सेंटर का संचालन किस तरह किया जा रहा था और इसमें अन्य लोगों की क्या भूमिका थी। सेंटर के संचालन से जुड़े दस्तावेज, रिकॉर्ड और अन्य जानकारी की भी जांच की जा रही है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews
भोपाल के Pink Vibes Spa में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, पुलिस ने कस्टमर बनकर मामला किया उजागर, 4 आरोपी गिरफ्तार