MP Breaking News

वर्क फ्रॉम होम के नाम पर साइबर फ्रॉड, छतरपुर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, पूछताछ जारी

छतरपुर के लवकुशनगर में वर्क फ्रॉम होम और ऑनलाइन टास्क के नाम पर 12 लाख रुपये से अधिक की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।
Chhatarpur News

मध्यप्रदेश में साइबर फ्रॉड के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। साइबर ठग लगातार नए-नए तरीकों से लोगों को लालच और झांसा देकर अपना शिकार बना रहे हैं और उनसे पैसे ऐंठ रहे हैं। हालांकि, पुलिस भी साइबर अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर आरोपियों पर शिकंजा कस रही है। इसी बीच, छतरपुर ​पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन ठगी करने वाले दो आरोपियों को दबोचा है।

बता दें कि जिले के लवकुशनगर में वर्क फ्रॉम होम के जरिए घर बैठे कमाई का झांसा देकर 12 लाख रुपये से अधिक की ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही आरोपियों के पास से 62 हजार रुपये नकद, दो मोबाइल फोन, पासबुक और एटीएम कार्ड भी बरामद किये गये हैं।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी अनुसार, यह पूरा मामला अगस्त महीने का है। लवकुशनगर निवासी सरफराज अहमद ने पास के थाने में एक लिखित शिकायज दर्ज कराई थी। उसने बताया कि आरोपियों ने टेलीग्राम के जरिए उससे संपर्क किया था। आरोपियों ने उसे वर्क फ्रॉम हॉम काम का एवं अलग-अलग ऑनलाइन टास्क पूरा करने पर अधिक पैसे कमाने का लालच दिया एवं वह उनके झांसे में आ गया।

सरफराज ने आगे बताया कि आरोपियों ने पहले रकत जमा कराकर टास्क पूरा करने पर ज्यादा रकम वापस देने का झांसा दिया। इसके बाद सरफराज से अलग-अलग ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के जरिए 12 लाख रुपए से अधिक जमा करा लिए गए। इसके बाद न तो सरफराज को काम मिला और न ही उसके द्वारा दी गई रकम। जब वह समझ गया कि उसके साथ फ्रॉड हुआ है।

पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

सरफराज ने तत्काल ही थाने में शिकायज दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरत से लेते हुए भारतीय न्याय संहिता के तहत धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक एसपी रजत सकलेचा के निर्देशन में एक विशेष टीम गठित की गई एवं आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिये गये। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और अन्य माध्यमों से जांच करते हुए अयान खान निवासी दुबे कॉलोनी, गुना और सोनाली जैन निवासी ईसागढ़, जिला अशोकनगर को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपियों के संपर्क में अन्य लोगों के होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस अब आरोपियों से जुड़े अन्य लोगों और ऑनलाइन ठगी की पूरी कड़ी की जानकारी जुटा रही है। साथ ही पूछताछ में आरोपियों ने कई अहम खुलासे भी किये हैं।

Saurabh Shukla
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews
वर्क फ्रॉम होम के नाम पर साइबर फ्रॉड, छतरपुर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, पूछताछ जारी - MP Breaking News