MP Breaking News

नीमच के मनासा में चोरी की वारदात, दुकान से 4 हजार नकद और इलेक्ट्रॉनिक सामान ले गया बदमाश, CCTV में कैद हुई करतूत

Neemuch News

मध्यप्रदेश में चोरी की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही हैं। आए दिन चोर बेखौफ होकर घरों और दुकानों को निशाना बना रहे हैं। ऐसी वारदातों से लोगों की चिंता बढ़ गई है और पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। ताजा मामला नीमच से सामने आया है जहां इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान से चोर ने चोरी की वारदात कां अंजाम दिया है। चोरी की घटना CCTV में कैद हो गई है।

बता दें कि मनासा नगर के रामपुरा रोड स्थित टाटा शोरूम के पास एक इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में अज्ञात बदमाश ने ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना 12 सितंबर की दरमियानी रात करीब 3 से 4 बजे के बीच की बताई जा रही है। बदमाश दुकान से करीब 4 हजार रुपए नकद और 3-4 ब्लूटूथ एफएम स्पीकर सहित अन्य कीमती इलेक्ट्रॉनिक सामान लेकर रफूचक्कर हो गया।

टूटा मिला दुकान का ताला

जानकारी अनुसार, दुकान संचालक मांगीलाल पिता रामनिवास मेघवाल, निवासी हरकियाखाल हाल मुकाम मनासा, रोज की तरह दुकान बंद कर घर चले गए थे। जैसे ही वह सुबह दुकान खोलने आए तो शटर का ताला टूटा हुआ मिला। इसके बाद दुकान संचालक के होश ही उड़ गए और तत्काल ही पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने खंगाली CCTV कैमरों की फुटेज

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दुकान संचालक से पूरा मामला समक्षा। इसके बाद पुलिस ने तत्काल ही जांच शुरू कर दी। पुलिस ने दुकान में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में तड़के करीब 4:05 बजे एक संदिग्ध दुकान के अंदर काउंटर और रैक से सामान समेटता दिखाई दे रहा है। पीड़ित की शिकायत पर मनासा पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसकी पहचान और तलाश शुरू कर दी है।

नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट

Kamlesh Sarda
लेखक के बारे में
I'm reporter last 30 years I'm working with danik bhaskar, bansal news, patrika, the sootra, mp breaking news also View all posts by Kamlesh Sarda
Follow Us :GoogleNews
नीमच के मनासा में चोरी की वारदात, दुकान से 4 हजार नकद और इलेक्ट्रॉनिक सामान ले गया बदमाश, CCTV में कैद हुई करतूत - MP Breaking News