लॉकडाउन के बीच MP में SEX RACKET का भंडाफोड़, 7 युवक-युवती गिरफ्तार

sex-racket

भोपाल। लॉक डाउन (lockdown) 5.0 के अनलॉक (unlock)होते ही एक बार फिर एमपी(mp) में देह व्यापार()sex racket का कारोबार शुरु हो गया है। आज मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल(bhopal) में एक सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है।पुलिस ने 7 युवक-युवतियों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, वही उनसे जुडे गिरोह का पता लगाया जा रहा है। पुलिस (mp police) मोबाइल कॉल डिटेल (call details) से इस बात की तलाश कर रही है कि आखिरकार यहां कौन-कौन अय्याशी के लिए आता था।सभी के खिलाफ पुलिस द्वारा मामला पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।बता दे कि इसके पहले भी भोपाल में कई बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा हो चुका है।

दरअसल, आज बुधवार को पुलिस ने पिपलानी के छत्रपाल नगर में चल रहे देह व्यापार का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने यहां से 5 युवतियां और 2 युवकों को  सदिंग्ध अवस्था में गिरफ्तार किया है। इसमें से 1 युवक छापे की खबर लगते ही फरार हो गया है।बताया जा रहा है कि मुखबिर से पुलिस को इसकी सूचना मिली थी, जिसके बाद कार्रवाई की गई है।

बता दे कि पिछले महिने ही सतना पुलिस ने बॉडी स्पा के सेंटर में चल रहे देह व्यापार का पर्दाफाश किया था।सतना पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस की टीम बनाकर बॉडी स्पा सेंटर में दबिश दी गई थी, जिसमें मौके पर चार युवक और चार युवती संद्धिग्ध अवस्था में पाए गए थे और अब भोपाल में बड़ी कार्रवाई की गई।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews