तबलीगी जमात के लोगों को लेकर शिवराज का बड़ा बयान

तबलीगी जमात के लोगों को लेकर शिवराज का बड़ा बयान

भोपाल।
प्रदेश में कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है। लगातार बढ़ती पॉजिटिव मरीजों की संख्या ने सरकार के माथे पर चिंता की लकीरे खींच दी है। शासन-प्रशासन लगातार युद्ध स्तर पर इस जंग में जुटा हुआ है, वाबजूद इसके सफलता हाथ नही लग रही है, ऐसे में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का बड़ा बयान सामने आया है।शिवराज ने प्रदेश में तेजी से फैले इस संक्रमण के लिए तबलीगी जमात के लोगों को जिम्मेदार ठहराया है।

शिवराज का कहना है कि COVID19 संक्रमण रोकने के लिए संपर्क की कड़ी तोड़ना आवश्यक है।कुछ लोग मानने को तैयार नहीं हैं, तबलीगी जमात के लोगों ने संक्रमण की जानकारी छुपाई, उससे प्रदेश के कई जिलों में संक्रमण फैल गया।दूसरों के जीवन से खेलने की अनुमति किसी को नहीं है, इसलिए उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

वही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक बार फिर कहा है कि प्रदेश में किसी तरह के धार्मिक सामाजिक आयोजन नहीं होंगे। लेकिन कई लोग हैं जो इस निर्देश को नहीं मान रहे हैं अपनी पहचान छिपाकर लोगों को संक्रमित कर रहे हैं। जमात के लोगों ने संक्रमण छिपाकर अपने साथ दूसरों की जिंदगी से भी खिलवाड़ किया है।सरकार द्वार लगाए गए प्रतिबंध को तोड़ने वाले बख्शे नहीं जाएंगे। शिवराज ने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि ऐसे लोगों खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

सीएम ने कहा कि आज कई जगह ऐसी घटनाएं सामने आई हैं और ऐसे लोगों पर FIR की गई है लोग गिरफ्तार किए गए है। उन्होने कड़े लहजे में कहा कि मैं चेतावनी दे रहा हूँ ,कोई भी हो प्रतिबंध तोड़ेगा तो उस पर केस दर्ज किया जाएगा उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews